फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Hot air and heat waves troubled people

Budaun News: गर्म हवा और लू के थपेड़ों ने किया परेशान

Thu, 22 May 2025 02:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Hot air and heat waves troubled people
इंद्रा चौक से गुजरतीं स्कूटी सवार। संवाद
बदायूं। भीषण गर्मी ने जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। बुधवार को अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री दर्ज किया गया। तेज धूप और गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर दिया है। सुबह से लेकर रात तक तपिश से राहत नहीं मिली।
विज्ञापन


सुबह आठ बजे के बाद से गर्मी का असर शुरू हो गया। दोपहर में गर्मी अपने चरम पर। इस दौरान घर से निकले लोग छांव तलाशते रहे। कुछ देर के लिए बादल छाए जरूर, लेकिन राहत की आस नहीं मिली। दिन चढ़ते के साथ ही गर्मी का असर बढ़ता रहा। सुबह 11 बजे के बाद शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। जो लोग निकले, वे सिर और मुंह कपड़ों से ढंके नजर आए। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग गन्ने के रस, बेल का शर्बत, शिकंजी पीते नजर आए। मौसम विशेषज्ञ डॉ. आलोक गौतम सागर ने बताया कि तापमान में और वृद्धि की संभावना है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान दोनों औसत से ऊपर है, जिससे धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।
विज्ञापन


कूलर हो गए फेल
- कूलर की हवा भी दोपहर में बेअसर नजर आई और पंखे गर्म हवा फेंकते रहे। दोपहर के समय गर्म हवा की रफ्तार इतनी तेज रही कि जरूरी काम के अलावा लोग घरों से नहीं निकले। लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आम की फसल को फायदा
गर्मी से जहां आमजन परेशान है, वहीं आम की फसल के लिए यह मौसम लाभकारी साबित हो रहा है। बागवानी विशेषज्ञों के अनुसार, इस तापमान पर आम की सीप जल्दी पकती है और अगले कुछ दिनों में दशहरी बाजार में उतर सकती है। हालांकि किसानों को नियमित सिंचाई करनी पड़ेगी, जिससे फल पर गर्मी का नकारात्मक असर न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed