{"_id":"680e8f7c8ed199e372046d2e","slug":"hostel-will-give-lifeline-to-thousands-of-youth-bansal-badaun-news-c-123-1-sbly1018-138397-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजारों युवाओं को संजीवनी देगा छात्रावास: बंसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हजारों युवाओं को संजीवनी देगा छात्रावास: बंसल
विज्ञापन
नेकपुर में छात्रावास के उद्घाटन पर मंच पर मुख्य अतिथि सुनील बंसल ,बीएल वर्मा ,साक्षी महाराज व
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। बदायूं को जो सौगात मिली है, वह एक भवन नहीं, बल्कि हजारों युवाओं के लिए संजीवनी है। जब समाज के हर तबके के बच्चे को बराबर का अवसर मिलेगा तो भारत सशक्त बनेगा। यह बातें भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने नेकपुर स्थित लोधी छात्रावास के उद्धाटन अवसर पर कही।
उन्होंने कहा कि छात्रावास ऐसे सभी छात्रों के लिए है, जिनके पास प्रतिभा है लेकिन साधन और अवसर नहीं हैं।
समाज के उन सभी लोगों के लिए यह छात्रावास और लाइब्रेरी की शुरुआत हुई है। भविष्य में ऐसे और भी कई प्रकल्पों के रूप में सेवा के कार्य प्रारंभ होंगे। सुनील बंसल ने कहा कि राजनीति में काम करने वाले सभी लोगों को अपने जीवनकाल में कोई न कोई सेवा का कार्य अवश्य करना चाहिए। छात्रावास खोलने की पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूल मंत्र का प्रत्यक्ष उदाहरण है, जिसमें अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को भी मुख्य धारा से जोड़ने का संकल्प निहित है।
सुनील बंसल ने कहा कि यह सेंटर केवल लोधी समाज के लिए नहीं, बल्कि सर्वसमाज के विद्यार्थियों के लिए है। यहां पर रहकर युवा उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन
यहां सच होगा युवाओं का सपना : केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि यह छात्रावास उन युवाओं के सपनों की नींव है, जो अब तक अवसरों की कमी से पीछे रह जाते थे।
मैंने ठान लिया था कि बदायूं के होनहार बच्चों को भी बड़े शहरों के बराबर अवसर मिले। यह सपना आज सच हुआ है। उन्होंने कहा कि अब कोई भी बच्चा संसाधनों के अभाव में अपने सपनों को अधूरा नहीं छोड़ेगा। सरकार और समाज दोनों का दायित्व है कि योग्य और मेहनती विद्यार्थियों को हर संभव सहायता मिले।