{"_id":"691244afd4ef8d6d2f09383b","slug":"hospital-reopens-after-two-days-off-patients-flock-to-hospital-badaun-news-c-123-1-sbly1001-150633-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दो दिन की छुट्टी के बाद खुला अस्पताल, बढ़ी मरीजों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दो दिन की छुट्टी के बाद खुला अस्पताल, बढ़ी मरीजों की भीड़
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल में मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं लिखिती डॉक्टर। संवाद
बदायूं। शनिवार और रविवार की दो दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को अस्पताल खुलते ही ओपीडी में मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही पंजीकरण काउंटर पर लंबी कतारें लग गईं। सामान्य दिनों की तुलना में मरीजों की संख्या काफी अधिक रही, जिससे डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को भी तेजी से काम निपटाना पड़ा।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार, मौसमी बदलाव की वजह से खांसी, जुकाम और सांस से संबंधित समस्याओं वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिला अस्पताल में अमूमन जहां 700 के करीब मरीज आते थे। वहीं सोमवार को यह आंकड़ा 900 के पार पहुंच गया। हालत यह है कि दोपहर के समय पहुंचे मरीजाें को पर्चा बनवाने से लेकर डाॅक्टर तक पहुंचने में आधे से एक घंटा का समय लग गया।
वहीं, जिला महिला अस्पताल का भी यहीं हाल था। सोमवार को प्रसूति संबंधी जांच और अन्य उपचार के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचीं। वार्डों और ओपीडी में भी डॉक्टरों को पहले दिन से ज्यादा दबाव झेलना पड़ा। स्टाफ ने भीड़ को देखते हुए व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती। महिला अस्पताल प्रशासन ने महिलाओं से अपील की है कि सामान्य महिला, युवतियों को खांसी, बुखार होने पर जिला अस्पताल में दिखा लें। जिससे प्रसूताओं को जल्द ही देखा जा सके।