फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Hope for a solution fades, complainants are getting tired of running around

Budaun News: समाधान की टूटती आस, चक्कर काटते-काटते थकने लगे फरियादी

Sun, 22 Feb 2026 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Hope for a solution fades, complainants are getting tired of running around
रामबाबू
बदायूं। संपूर्ण समाधान दिवस आम लोगों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है, लेकिन हकीकत इससे उलट नजर आ रही है। फरियादियों का कहना है कि संपूर्ण समाधान दिवस में दर्ज कराई गईं शिकायतों का समयबद्ध समाधान नहीं हो पा रहा है, जिससे उनकी उम्मीदें धीरे-धीरे टूटने लगी हैं।
विज्ञापन

फरियादियों के अनुसार, उन्होंने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए छोटे से लेकर बड़े अधिकारियों के कार्यालयों के कई चक्कर लगाए, लेकिन कहीं भी ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अंत में वे संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे। इस उम्मीद के साथ कि यहां उनकी बात सुनी जाएगी और समस्या का निस्तारण होगा। हालांकि, यहां भी उन्हें हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है।
विज्ञापन

कई फरियादियों ने बताया कि हर समाधान दिवस पर उन्हें दोबारा बुलाया जाता है, लेकिन न तो उनकी शिकायतों पर गंभीरता से विचार होता है और न ही कोई ठोस परिणाम सामने आता है। इससे वे मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान हो चुके हैं। फरियादियों का कहना है कि यदि संपूर्ण समाधान दिवस में ही समस्याओं का प्रभावी समाधान नहीं होगा, तो आम जनता का प्रशासन से विश्वास उठने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


---- फरियादियों ने बताईं अपनी-अपनी समस्याएं------
फोटो-21
महीनों से भटक रहे हैं राशन कार्ड बनवाने के लिए
करीब छह माह पहले राशन कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। आवेदन के बाद विभाग द्वारा जो भी निर्देश दिए गए, उनका पूरी तरह पालन किया गया। प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी से आवश्यक रिपोर्ट भी लगवाकर जमा कर दी, बावजूद इसके अब तक राशन कार्ड नहीं बन पाया है। कई बार अधिकारियों के चक्कर लगाए, हर बार सिर्फ आश्वासन मिला। संपूर्ण समाधान दिवस में भी समस्या रखी, लेकिन वहां से भी जल्द समाधान का भरोसा देकर लौटा दिया गया। -राजीव कुमार, नरुऊ बुजुर्ग


अब तक नहीं हो सकी है जमीन की पैमाइश
गांव में स्थित उनकी जमीन पर एक व्यक्ति जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। मना करने पर वह झगड़ा करने को तैयार हो जाता है। इस संबंध में कई बार अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। यदि जमीन की पैमाइश कराकर निशान लगा दिए जाएं तो स्थिति साफ हो सकती है। इसी उम्मीद में संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे थे, लेकिन वहां भी केवल अधिकारी भेजने और जांच कराने का आश्वासन देकर मामला टाल दिया गया। -महावीर, फरीदपुर सानी


खेत से मिट्टी उठाकर बेच दी, नहीं हुई सुनवाई
भट्ठे के पास उनका खेत है। वह कुछ समय के लिए बाहर गए हुए थे, इसी दौरान कुछ लोगों ने खेत से मिट्टी उठाकर बेच दी। इससे खेत में गहरा गड्ढा हो गया है। उन्होंने तहसील स्तर के अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। पुलिस के पास भी गए, वहां भी उनकी बात नहीं सुनी गई। मजबूर होकर संपूर्ण समाधान दिवस में फरियाद रखी, जहां से केवल जांच कराने का भरोसा मिला। -मुबारिक खां, सैदपुर


जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए मांगे जा रहे रुपये
अपने तीनों बेटों के जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए उन्होंने करीब तीन महीने पहले ग्राम सचिव को सभी जरूरी कागज सौंप दिए थे। बाद में सचिव का स्थानांतरण हो गया। नए सचिव ने कहा कि कोई अभिलेख उपलब्ध नहीं हैं। दोबारा कागज देने पर अब जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए रुपये की मांग की जा रही है। इस परेशानी को लेकर संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत की, लेकिन वहां भी ठोस कार्रवाई नहीं हुई। -रामबाबू, बालपुर



35 शिकायतों में से तीन का मौके पर किया निराकरण

बिल्सी। सीडीओ केशव कुमार की मौजूदगी में तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। यहां कुल 35 शिकायती पत्र प्राप्त हुए। जिनमें से मौके पर तीन शिकायत का निस्तारण किया गया, जिसमें सर्वाधिक मामले राजस्व विभाग, नगर पालिका, विद्युत निगम, और क्षेत्र के विभिन्न गांव में पैमाइश, कब्जा और सरकारी जमीनों पर अवैध निर्माण से संबंधित शिकायती पत्र आए। इस मौके पर एसडीएम प्रेमपाल सिंह, सीओ सुनील कुमार सिंह, तहसीलदार प्रथा सिंह, नायब तहसीलदार बदन सिंह, मोहित राठी, एसडीओ जेपी सिंह, बीईओ गौतम प्रकाश, बीडीओ सतीश चंद्र सैनी आदि मौजूद रहे। संवाद

रामबाबू

रामबाबू

रामबाबू

रामबाबू

रामबाबू

रामबाबू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed