फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Home guard beat dumpling seller, video went viral

होमगार्ड ने पकौड़ी विक्रेता को पीटा, वीडियो वायरल

Thu, 20 Jan 2022 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 12:58 AM IST
विज्ञापन
Home guard beat dumpling seller, video went viral
बिल्सी (बदायूं)। होमगार्ड के एक पकौड़ी विक्रेता से गाली गलौज करने और पिटाई किए जाने का वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में बिल्सी थाना क्षेत्र के नरैनी चौराहे पर होमगार्ड एक पकौड़ी विक्रेता से गालीगलौज व मारपीट करते हुए दिख रहा है। मामले में सीओ बलदेव सिंह खनेड़ा ने इंस्पेक्टर को जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया है।
विज्ञापन

बिल्सी थाना क्षेत्र के नरैनी चौराहे पर सुरक्षा की दृष्टि से होमगार्डों की तैनाती है। बुधवार दोपहर के समय ठंड से बचने के लिए होमगार्डों ने अलाव का इंतजाम करने के लिए चौराहे पर खड़े एक पकौड़ी विक्रेता से उपले मांगे। पकौड़ी विक्रेता ने रोज-रोज उपले मांगने से आजिज आकर उपले देने से इनकार कर दिया। इससे गुस्साए होमगार्ड ने पकौड़ी विक्रेता के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिसमें उपले देने से मना करने पर होमगार्ड और पकौड़ी विक्रेता के बीच बहस हो रही है। इस दौरान दूसरा होमगार्ड भी वहां पहुंच जाता है और पकौड़ी विक्रेता से गाली गलौज करता है और उसकी पिटाई कर देता है। इस संबंध में सीओ ने बताया कि उन्होंने भी वीडियो देखा है और इंस्पेक्टर से मामले की जांच कर रिपोर्ट देने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed