फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   holy festival wood carry by otherr

होली की लकड़ियां और उपले उठा ले गए दूसरे गांव के लोग

Mon, 07 Mar 2022 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 01:04 AM IST
विज्ञापन
holy festival wood carry by otherr
दातागंज (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के करनपुर गांव में होली से लकड़ियां और उपले चोरी करने का मामला सामने आया है। गांव के लोगों ने नजदीकी गांव के लोगों पर लकड़ियां चोरी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस संबंध में एसडीएम को पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसडीएम दातागंज कार्यालय पहुंचे करनपुर गांव के लोगों का आरोप है कि उनके गांव के युवाओं ने मेहनत कर अपने गांव की होली को खूब बढ़ा लिया था। लोगों ने उस पर लकड़ियां और उपले इकट्ठे करके ढेर लगा दिया था। इससे ग्रामीण खुश थे। उन्हें होली ज्यादा बड़ी महसूस हो रही थी। आरोप है कि रात के समय नजदीकी गांव तालिमगंज के लड़के आए और उनकी होली की लकड़ियां व उपले उठाकर ले गए। सुबह जब वह लोग जागे तो पता लगा कि होली से तमाम लकड़ियां और उपले चोरी हो चुके थे। इससे ग्रामीणों में रोष फैल गया। कुछ लोगों का कहना है कि उन्होंने रात के समय लकड़ियां और उपले चोरी करते हुए तालिमगंज के लोगों को देखा था। मामला पता चलने के बाद दोनों गांव के लोगों में तनाव की स्थिति बन गई। सुबह करनपुर के ग्रामीण एसडीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने तालिमगंज के लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस पर एसडीएम ने पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

- होली की लकड़ी चोरी के मामले में शिकायत आई है। इसकी जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - राम शिरोमणि, एसडीएम दातागंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed