फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Holi special surveillance in sensitive areas

होली पर संवेदनशील इलाके में विशेष चौकसी

Sun, 20 Mar 2016 11:35 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sun, 20 Mar 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
शांतिपूर्ण होली के लिए पीएसी भी की जाएगी तैनात
खुराफातियों की होगी वीडियोग्राफी, एसएसपी ने दिए निर्देश

 होली शांतिपूर्ण निपटाने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। शहर समेत पूरे जिले में संवेदनशील इलाकों में बड़ी चौकसी बरती जाएगी। यहां पुलिस के साथ पीएसी भी तैनात की जाएगी। खुराफातियों की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। हड़दंगियों पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी। खासकर मिश्रित आबादी वाले इलाकों में चौकसी को लेकर पुलिस गंभीर है।
होली का त्योहार 24 मार्च को मनाया जाएगा। इसी दिन रंग भी खेला जाएगा। सुबह को शहर में हुड़दंगियों का जुलूस निकाला जाएगा। इससे पहले पुलिस ने शहर समेत जिले भर में संवेदनशील स्थल चिंह्ति कर लिए हैं। हंड़दंगिों के जुलूस की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस के साथ पीएसी लगाई जाएगी। एसएसपी सौमित्र यादव ने इस संबंध में सभी थानेदारों को दिशा निर्देश दिए हैं। थानों में बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप की सूचनाओं पर भी पुलिस नजर रखेगी। 
विज्ञापन

बाइकर्स पर बरती जाएगी सख्ती
बदायूं। होली पर शराब पीने के बाद तेज रफ्तार बाइक दौडने वाले बाइकर्स पर सख्ती बरती जाएगी। सभी थानाध्यक्षों को बाइकर्स पर नजर रखने के लिए कहा गया है। तेज रफ्तार बाइकर्स को हवालात में डाला जाएगा और उनकी बाइक सीज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंद रहेंगी शराब की दुकानें
बदायूं। होली के दिन 24 मार्च को देशी और अंग्रेजी शराब की दुकानों के साथ भांग के ठेके भी सुबह से शाम छह बजे तक बंद रहेंगी। इस संबंध में प्रभारी डीएम प्रताप सिंह भदौरिया ने रविवार को आदेश जारी कर दिया है। आदेश का पालन न करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed