फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Holi is just a few days away, markets are decked up with designer clothes

Budaun News: होली में चंद दिन बाकी, डिजाइनदार कपड़ों से सजे बाजार

Sun, 09 Mar 2025 11:14 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Holi is just a few days away, markets are decked up with designer clothes
कपड़े की दुकान पर खरीदारी करते लोग। संवाद
बदायूं। होली में चार दिन शेष रह गए हैं। त्योहार को लेकर बाजारों में विभिन्न डिजाइन के कपड़े लोगों को लुभा रहे हैं। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए तमाम तरह के ऑफर दिए जा रहे हैं। हर वर्ग के लोगों ने बाजार में रेडीमेड कपड़ों की खरीदारी शुरू कर दी है। महिलाओं में कॉटन की साड़ियां, युवाओं में टी-शर्ट, कुर्ता, जींस और युवतियों में प्लॉजो कुर्ती की अधिक डिमांड है।
विज्ञापन


होली जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे बाजारों में खरीदारी तेज होती जा रही है। शहर के बड़ा बाजार, सराफा बाजार, नेहरू चौक, खैराती चौक, सुभाष चौक स्टेशन रोड सहित विभिन्न बाजारों में चहलपहल बढ़ गई है। कपड़ों की दुकानों पर ज्यादा ही भीड़ देखी जा रही है।
विज्ञापन

कारोबारियों के अनुसार, अपेक्षित बिक्री हो रही है। कारोबार बढ़ने का अनुमान है। अभी दो से तीन दिन में बिक्री में तेजी आने की उम्मीद है। युवक, युवतियां और महिलाओं के लिए बाजार में कपड़ों के नए फैशन ट्रेंड देखने को मिल रहे हैं। युवा फैशन के मुताबिक रेडीमेड कपड़ों को लेना पसंद कर रहे हैं। युवाओं के लिए बाजार में कई तरह की जींस आईं हैं। इनमें नार्मल ब्लू जींस के साथ ही दूसरे डार्क कलर्स की जींस ज्यादा बिक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवा टी-शर्ट, जींस, कुर्ता काफी पसंद कर रहे हैं। जींस 299 रुपये से शुरू होकर 1255 रुपये से अधिक में उपलब्ध है। छोटे बच्चों के लिए 139 रुपये से 500 रुपया तक में कपड़े मिल रहे हैं। बड़े बच्चों के लिए किड्स वेयर 69 से 600 रुपये तक बिक रहा है। महिलाओं में सूरत की साड़ियां, युवतियों में प्लॉजो कुर्ती की डिमांड ज्यादा है।

युवतियों के लिए लांग कुर्ती, प्लॉजो कुर्ती, लांचा, पटियाला सूट, जयपुरी सूट, लांग फ्रॉक, लहंगा, गाउन आदि आए हैं। इनमें युवतियां सबसे ज्यादा प्लॉजो कुर्ती, नाइकी, लैगी आदि लेना पसंद कर रहीं हैं। महिलाएं सबसे ज्यादा एक कलर में सूरत की साड़ियां लेना ज्यादा पसंद कर रहीं हैं।

साड़ी कारोबारी सनोज कुमार का कहना है कि होली के मद्देनजर महिलाएं काॅटन की साड़ियां ज्यादा पसंद कर रहीं हैं। शहर के कई बड़े स्टोर पर भी भीड़ जुट रही है। इसी के साथ खाने-पीने के पकवानों की भी खरीददारी शुरू हो गई है।

कपड़े की दुकान पर खरीदारी करते लोग। संवाद

कपड़े की दुकान पर खरीदारी करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed