फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   hoarding and banner removed

कई स्थानों से होर्डिंग, बैनर, पोस्टर हटे

Wed, 04 Jan 2017 11:25 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Wed, 04 Jan 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
hoarding and banner removed
कई स्थानों से होर्डिंग, बैनर, पोस्टर हटे 
विधानसभा सामान्य निर्वाचन के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने बुधवार को  अधिसूचना जारी कर दी है। जिले में 15 फरवरी को मतदान तथा 11 मार्च को  मतगणना होगी। अधिसूचना जारी होते ही जिला प्रशासन हरकत में आ गया। जिला  निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार एवं एसएसपी महेंद्र यादव ने लावेला, छह सड़का, रजी चौक एवं नवादा चौराहे पर पूरे प्रशासनिक अमले के साथ पहुंचकर विभिन्न  दलों की होर्डिंग, बैनर, पोस्टर आदि को हटवाया। डीएम ने निर्देश दिए कि सभी  स्थानों से अगले 24 घंटे के अंदर सरकारी एवं निजी स्थानों पर लगी सभी  प्रचार सामग्री प्रत्येक दशा में हटवाई जाए।     प्रचार  सामग्री हटवाने का दायित्व सभी रिटर्निंग ऑफिसर और स्थानीय निकाय के  अधिकारियों को सौंपा गया है। डीएम ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के  निर्देशानुसार चुनाव आचार संहिता का अक्षरश: अनुपालन कराया जाएगा। डीएम व  एसएसपी ने संयुक्त रूप से पूरे प्रशासनिक अमले की मौजूदगी में नगर पालिका परिषद बदायूं की टीम ने होर्डिंग, बैनर, पोस्टर आदि को हटवाया। प्रचार सामग्री हटवाने की व्यवस्था के लिए पर्याप्त टीमों एवं संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित न करने पर डीएम ने अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र भारती और  थाना सिविल लाइन के इंस्पेक्टर जमीरुल हसन की कड़ी फटकार लगाते हुए नाराजगी जताई। हिदायत दी कि चुनाव संबंधी कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता  को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।     
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed