फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Hirdesh Chand Mathur will be honored with the State Teacher Award

Budaun News: राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित होंगे हिरदेश चंद माथुर

Thu, 28 Aug 2025 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Hirdesh Chand Mathur will be honored with the State Teacher Award
हिरदेश चंद माथुर
बदायूं। कादरचौक ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय चतुरी नगला में तैनात प्रधानाध्यापक हिरदेश चंद माथुर को उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान और विद्यार्थियों को नवाचार तरीके से पढ़ाने के प्रयासों के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया है। हिरदेश चंद माथुर विद्यालय में सकारात्मक माहौल तैयार करने के लिए कार्य कर रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों में भी बेहतर प्रदर्शन किया है। इनके विद्यालय में 150 बच्चे पंजीकृत हैं। इस सम्मान से न सिर्फ विद्यालय परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि माथुर की लगन और मेहनत ने विद्यालय की पहचान को नई ऊंचाई दी है। बीएसए अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि हिरदेश चंद माथुर ने जिले का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed