फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Young men misbehaved with girls on the road in Budaun

Budaun News: एक संगठन के कार्यकर्ताओं ने रेस्टारेंट में मारा छापा... सड़क पर युवतियों से की अभद्रता

Fri, 19 Jan 2024 03:37 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 19 Jan 2024 03:37 PM IST
सार

बिसौली रोड पर एक रेस्टोरंट पर हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने छापा मारा। इससे भगदड़ मच गई। आरोप है कि सड़क पर युवतियों से अभद्रता भी की गई। 

विज्ञापन
Young men misbehaved with girls on the road in Budaun
सड़क पर भागती युवती - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बदायूं के नवादा चौकी क्षेत्र में एक रेस्टारेंट में छापा मारने और सड़क पर युवतियों से अभद्रता का वीडियो वायरल होने के बाद हिंदूवादी संगठन बैकफुट पर आ गए। बुधवार को विहिप के पदाधिकारी सीओ से मिले और भविष्य में ऐसी पुनरावृति न करने की बात कही। साथ ही कहा कि अब पुलिस के बिना वे किसी भी होटल में नहीं जाएंगे।

विज्ञापन


गौरतलब है कि नवादा चौकी क्षेत्र में बिसौली रोड पर एक रेस्टोरंट पर हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने छापा मारा। वहां कुछ लड़के- लड़कियां मिले। पुलिस के पहुंचने से पहले दो कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया । इस दौरान किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। 
विज्ञापन


वीडियो में लड़कियों को सड़क पर भागते हुए दिखीं जिन्हें कार्यकर्ता पकड़ रहे हैं। छीना झपटी में एक लड़की के कपड़े में अस्त-व्यस्त हो गए। कार्यकर्ता ने लड़की का हाथ पकड़कर उसे खींचना चाहा तो उसने हाथ झटक दिया। तभी पुलिस पहुंच गई। इस दौरान लड़के लड़कियां भाग निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी से मिले पदाधिकारी 
बृहस्पतिवार को हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारी सीओ सिटी आलोक मिश्रा से मिले। फिर पदाधिकारी सिविल लाइंस थाने भी पहुंचे और अपना पक्ष रखा। विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री उज्जवल गुप्ता ने बताया कि भविष्य में ऐसी पुनरावृति नहीं होगी। पुलिस के पहुंचने से पहले कोई भी कार्यकर्ता होटलों में छापा नहीं मारेगा। किसी भी कार्यकर्ता का उद्देश्य गलत नहीं था, जिस लड़की को पकड़ते हुए वीडियो वायरल हुआ, वह कार्यकर्ता को मोबाइल छीनकर भाग रही थी, इसलिए पकड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed