{"_id":"6140f4ac8ebc3e7d143332ab","slug":"hindi-divas-badaun-news-bly459625531","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदी दिवस पर दूर-दूर तक हुई हिंदी की जय जयकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदी दिवस पर दूर-दूर तक हुई हिंदी की जय जयकार
विज्ञापन
बिल्सी के बीडीवी कॉलेज में हिंदी दिवस पर बच्चों ने अपने प्रस्तुति पेश दी। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। हिंदी दिवस पर शहर से देहात के कस्बों तक कार्यक्रम हुए। यहां विद्वानों ने हिंदी की महत्ता बताई।
गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में स्वयंसेविकाओं ने कार्यक्रम किया। इसमें हिंदी की दशा एवं दिशा पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. गार्गी बुलबुल ने कहा कि हिंदी हमारी राष्ट्रीय अस्मिता की पहचान है। मुख्य वक्ता डॉ. ममता वर्मा ने कहा कि हिंदी के प्रति भाषागत स्वाभिमान हमारे अंदर होना चाहिए। वहीं डॉ. निशि अवस्थी ने कहा कि हिंदी के प्रति हीनताबोध नहीं होना चाहिए।
असिस्टेंट प्रोफेसर सरला देवी चक्रवर्ती ने कहा कि हमें किसी एक दिवस विशेष पर नहीं अपितु प्रतिदिन हिंदी का सम्मान करना चाहिए। कार्यक्रम में तनु, अंशिका, कृति, काजल आदि छात्राओं ने हिंदी कविताएं प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन अनिता सिंह ने किया। वहीं पोस्टर प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया गया। इसमें पूनम यादव व प्रियंका संयुक्त रूप से प्रथम रहीं, उजाला, वैष्णवी संयुक्त रूप से द्वितीय व शिवांगी, पलक और राजकुमारी तृतीय रहीं।
इधर ब्लूमिंगडेल स्कूल दातागंज में हिंदी दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। शुभारंभ पालिकाध्यक्ष आकाश वर्मा और डॉ.रिदेश भसीन ने किया। इस मौके पर विद्यालय निदेशक ज्योति मेंहदीरत्ता, अध्यक्ष पम्मी मेंहदीरत्ता, प्रधानाचार्य परशुराम मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
मदर एथीना स्कूल में कक्षा एक से कक्षा पांच तक के विद्यार्थियों के लिए ‘कहानी वाचन’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके साथ ही कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए ‘हिंदी निबंध’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय निदेशिका चयनिका सारस्वत ने बताया कि विद्यालय में इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों में छिपी प्रतिभाओं को निखार आता है। शिव देवी सरस्वती शिशु मंदिर में प्रधानाचार्य जय प्रकाश ने अंग्रेजी के साथ-साथ अपनी मातृभाषा हिंदी को महत्व देने की बात कही।
मुख्य वक्ता लालराम वर्मा ने कहा कि हिंदी ही हमारी उन्नति व विकास का आधार है। फ्लोरेंस नाइटेंगल पब्लिक स्कूल में भी हिंदी दिवस मनाया गया। विद्यालय में एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
बिसौली/ उघैती। सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज में हिंदी दिवस पर विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के मान सम्मान के लिए सदैव तत्पर रहने की शपथ दिलाई गई। प्रधानाचार्य डॉ. नरेश चंद ने स्वयंसेवकों को हिंदी भाषा की विधाओं की जानकारी दी। इस मौके पर शिक्षक शहादत बख्श, प्रवीण मिश्रा, अशोक सक्सेना आदि मौजूद रहे।
सहसवान। दिव्य प्रकाश महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं ने गीत, कविता और भाषण से हिंदी प्रेम की अभिव्यक्त किया। साथ ही पोस्टर निर्माण करके हिंदी के प्रेम को दर्शाया। कार्यक्रम का शुभारंभ डायरेक्टर डॉ.एमके सोलंकी, प्राचार्य डॉ. शुभ्रा माहेश्वरी व चीफ प्रॉक्टर डॉ. मुकेश राघव ने मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
बिल्सी। बाबा इंटरनेशनल स्कूल में हिंदी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने किया। प्रधानाचार्य रूपा माहेश्वरी ने बताया कि हिन्दी समृद्ध भाषा है,फिर भी लोग हिंदी लिखते और बोलते समय अंग्रेजी भाषा के शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। नगर के एनए इंटर कॉलेज, नन्नूमल जैन इंटर कॉलेज, महेश बाल इंटर कॉलेज, मनोकामना जूनियर हाईस्कूल, ज्वाला प्रसाद जैन बाल निकेतन स्कूल, ग्राम समाज इंटर कॉलेज बैरमई बुजर्ग आदि में भी हिंदी दिवस मनाया गया।