फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   High tension line wires broke and fell in the field farmer died after getting hit by it in budaun

Budaun News: खेत में हाईटेंशन लाइन के तार टूटकर गिरे, चपेट में आकर किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Wed, 18 Jun 2025 02:29 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 18 Jun 2025 02:29 PM IST
सार

बदायूं के कुंवरगांव थाना क्षेत्र में विद्युत निगम की लापरवाही एक किसान की जान पर भारी पड़ गई। हाईटेंशन लाइन का खंभा टूटने के बाद सही नहीं किया गया, जिससे तार जमीन पर पड़े रहे। इन तारों की चपेट में आकर किसान की मौत हो गई।  

विज्ञापन
High tension line wires broke and fell in the field farmer died after getting hit by it in budaun
घटनास्थल पर खड़ीं पुलिस की गाड़ियां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदायूं के कुंवरगांव थाना क्षेत्र में खेत पर मक्का देखने गए किसान की हाईटेंशन लाइन के तार से करंट लगने से मौत हो गई। आसपास के लोगों ने जब देखा तो परिवार के लोगों को सूचना दी। रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए। विद्युत निगम के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम को भेजा है।

विज्ञापन


कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव हरीनगला निवासी किसान रामपाल यादव (65 वर्ष) बुधवार सुबह करीब नौ बजे खेत पर मक्का देखने गए थे। इस दौरान वह मक्का के भुंटे तोड़ने के लिए वह खेत में घुसे। वहां बारिश में हाईटेंशन लाइन का खंभा टूटने की वजह से तार जमीन पर पड़े थे। इन तारों में वह उलझकर चिपक गए। करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बुलंदशहर हादसा: मासूम समेत पांच जिंदा जले...खाक हुईं खुशियां, सात माह पहले हुई थी तंजील-निदा की शादी
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद आसपास खेत में काम कर रहे लोगों ने परिवार को सूचना दी। जिसके बाद परिजन व गांव के तमाम लोग खेत पर पहुंच गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। उधर, पुलिस को भी किसी ने घटना की जानकारी दे दी। थानाध्यक्ष वेदपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल करने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम को भेज दिया।

मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने विद्युत निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। कहा कि खंभा टूटने की शिकायत करने के बाद भी कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे वह ठीक नहीं हो सका और किसान की जान ले ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed