फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   High speed container collided with tree on highway, driver injured

हाईवे पर पेड़ से टकराया तेज रफ्तार कंटेनर, ड्राइवर घायल

Sat, 30 Apr 2022 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
High speed container collided with tree on highway, driver injured
मुरादाबाद-हाईवे किनारे खाई में पेड़ से टकराया कंटेनर। संवाद - फोटो : BADAUN
सिलहरी (बदायूं)। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर बृहस्पतिवार रात एक तेज रफ्तार कंटेनर सड़क किनारे खाई में घुसकर पेड़ से टकरा गया। इससे कंटेनर ड्राइवर घायल हो गया। सुबह पुलिस ने कंटेनर को खाई से निकलवाया।
विज्ञापन

हादसा बृहस्पतिवार रात 12 बजे हुआ। सिलहरी गांव के प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उस दौरान कंटेनर तेज रफ्तार में शहर से बिसौली की ओर जा रहा था। उसी दौरान बिसौली से एक पीतल नगरी डिपो की रोडवेज बस बदायूं के लिए आ रही थी। उसे बचाने के चक्कर में कंटेनर अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खाई में जाकर शीशम के पेड़ से टकरा गया। इससे कंटेनर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। तो वहीं कंटेनर ड्राइवर तैजीवल हसन (35) निवासी आदमपुर थाना जिला संभल घायल हो गया। हादसे को देखकर ग्रामीणों ने तुरंत सिविल लाइंस पुलिस को सूचना दी। तब खेड़ा नवादा चौकी पुलिस आ गई। घायल ड्राइवर को निकालकर जिला अस्पताल भेजा गया। शुक्रवार सुबह पुलिस ने क्रेन मंगवाकर कंटेनर को खाई से बाहर निकलवाया। इससे जाम भी लग गया। पुलिस ने कंटेनर हटवाकर आवागमन शुरू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed