फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   High-performing Gram Panchayats will receive a reward of 35 lakh.

Budaun News: अच्छा प्रदर्शन करने वाली ग्राम पंचायतों को मिलेगा 35 लाख का इनाम

Sun, 14 Jun 2026 11:43 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
High-performing Gram Panchayats will receive a reward of 35 lakh.
बदायूं। पंचायतों में प्रतिस्पर्धात्मक माहौल को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को सम्मानित किया जाएगा। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए चयनित ग्राम पंचायतों को उनके प्रदर्शन के आधार पर 35 लाख रुपये तक का नकद इनाम दिया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया सोमवार से शुरू होगी।
विज्ञापन


योजना के तहत वह ग्राम पंचायतें इसमें आवेदन कर सकती हैं, जिन्होंने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, स्थानीय आय बढ़ाने और नागरिक सुविधाओं के विस्तार में काम किया हो। साथ ही सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, महिला व बाल कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे के विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली तथा बाल-हितैषी पंचायतों को भी प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन

डीपीआरओ यावर अब्बास ने बताया कि योजना का उद्देश्य ग्राम पंचायतों को बेहतर प्रशासन, पारदर्शिता, जनभागीदारी और सतत विकास के लिए प्रेरित करना है। इससे गांवों में विकास की नई प्रतिस्पर्धा पैदा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले की पांच ग्राम पंचायतों की चमकेगी किस्मत
पुरस्कार के लिए जिले की पांच ग्राम पंचायतों का चयन होगा। इसके लिए सबसे पहले पंचायतों की ओर से ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा। इसके बाद ब्लॉक, जिला और मंडल स्तर पर गठित समितियां पंचायतों के दावों और उपलब्धियों का भौतिक सत्यापन करेंगी। अंतिम चयन शासन स्तर पर गठित समिति करेगी। योजना के तहत राज्य स्तर पर प्रथम स्थान पाने वाली पंचायत को 35 लाख रुपये मिलेंगे। इसी तरह द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ और पांचवां स्थान प्राप्त करने वाली पंचायतों को क्रमशः 30, 20, 15 और 10 लाख रुपये की धनराशि पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी। इस राशि का उपयोग गांव में आमदनी बढ़ाने वाली सुविधाएं के लिए जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed