{"_id":"9c7dc9da093d3ac23cb650c5288d8c34","slug":"hemant-lucknow-for-narco-off-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नार्को टेस्ट के लिए हेमंत लखनऊ रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नार्को टेस्ट के लिए हेमंत लखनऊ रवाना
बदायूं
Updated Fri, 16 Oct 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहर के चर्चित रिटायर्ड इंजीनियर दंपति हत्याकांड मामले में पुलिस की जांच आगे बढ़ने लगी है। पुलिस टीम मृत दंपति के छोटे बेटे हेमंत गुप्ता को लेकर लखनऊ रवाना हो गई है। वहां विधि विज्ञान प्रयोगशाला में हेमंत का तीन दिन पॉलीग्राफी और नार्को टेस्ट होगा। इस दौरान विशेषज्ञ उससे 70 सवालों के जवाब पूछेंगे।
मोहल्ला ब्राह्मपुर निवासी रिटायर्ड इंजीनियर विजेंद्र गुप्ता और उनकी पत्नी सन्नो गुप्ता के शव आठ अप्रैल को घर की रसोई में मिले थे। दोनों की नृशंस हत्या की गई थी। छह महीने बाद भी पुलिस कोई ठोस सुराग नहीं तलाश सकी। अब पुलिस ने मृत दंपति के करीबियों का नार्कोटेस्ट कराने का फैसला किया है। सबसे पहले उनके छोटे बेटे हेमंत का नार्कोटेस्ट होगा। पुलिस ने इस वारदात से जुड़े 70 बिंदु तैयार किए हैं। कोर्ट से अनुमति और विधि विज्ञान प्रयोगशाला से तारीख तय होने के बाद गुरुवार को एसआई जितेेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ हेमंत को लेकर लखनऊ रवाना हो गए। वहां उसका 18 अक्तूबर तक टेस्ट होगा। पहले पॉलीग्राफी टेस्ट में हेमंत से सवाल पूछे जाएंगे। बाद में उसका नार्कोटेस्ट होगा। पुलिस को टेस्ट से घटना के संबंध में कुछ सुराग मिलने की उम्मीद है।
वर्जन-
पुलिस टीम हेमंत को लेकर लखनऊ रवाना हो गई है। उससे 70 बिंदुओं पर पूछताछ की जाएगी। उम्मीद है कि कुछ क्लू मिलेंगे। इससे जांच आगे बढ़ेगी। वारदात का जल्द खुलासा होगा।
विज्ञापन
-आरएस धामा, सीओ सिटी