फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   helth, corona

कूल्हे पर नहीं बाजू में लगाई जाएगी कोरोना वैक्सीन

Wed, 06 Jan 2021 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
helth, corona
बदायूं। अभी तक कोरोना टीका को लेकर यह साफ नहीं था कि वैक्सीन कूल्हे पर लगाई जाएगी या फिर कंधे के नीचे बाजू में लगाई जाएगी। सोमवार रात यह भी साफ हो गया। मंगलवार को वैक्सीनेशन के रिहर्सल से पहले सोमवार रात शासन की ओर से मिले दिशा निर्देशों में वैक्सीन लगाने के लिए शरीर में कंधे के नीचे बाजू का स्थान तय गया किया। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि वैक्सीन के क्या-क्या दुष्प्रभाव हो सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अब तक इस संबंध में जो भी सूचनाएं हैं उनके अनुसार वैक्सीन दिए जाने के बाद ब्लड प्रेशर, तनाव और गैस जैसी समस्या हो सकती है। इसको लेकर भी सभी तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन का मॉकड्रिल, 244 लोगों को लगा टीका
कोरोना टीकाकरण के लिए मंगलवार को जिले में छह केंद्रों पर रिहर्सल किया गया। तीन शहरी और तीन देहात के स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण का रिहर्सल मजिस्ट्रेट की निगरानी में किया गया। इस दौरान कुल 244 लोग स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण के ट्रायल में शामिल हुए। टीकाकरण के लिए 300 लोगों को बुलाया गया था। मजिस्ट्रेट के साथ एसीएमओ स्तर के अधिकारी और पुलिस की निगरानी में रिहर्सल पूरा किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला और जिला महिला अस्पताल, सैदपुर, म्याऊं और उझानी स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण के रिहर्सल के लिए 12 टीमों को लगाया गया था। प्रत्येक टीम को 25-25 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य दिया गया था। छह केंद्रों पर कुल 300 लोगों को टीकाकरण के लिए बुलाया गया। इनमें 244 लोग टीकाकरण में शामिल हुए जबकि 56 लोग नहीं पहुंचे। भले ही वैक्सीन नहीं दी गई, लेकिन वैक्सीन किस तरह से दी जानी है और किस तरह से प्रबंधन करना है इसको लेकर रिहर्सल में पूरा फोकस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मॉकड्रिल से पहले किया गया स्क्रीनिंग और सत्यापन
जिन स्थानों पर वैक्सीन का मॉकड्रिल किया गया वहां वैक्सीन लगवाने पहुंचने वाले लोगों का पहले सत्यापन किया गया। इसके बाद स्क्रीनिंग की गई। डीएम कुमार प्रशांत समेत अन्य अधिकारियों ने स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण भी किया। वैक्सीन लगाने से पहले लोगों को प्रतीक्षालय में बैठाया गया। मास्क और शारीरिक दूरी का पालन करने के साथ वैक्सीन लगाने के बाद संबंधित को तीस मिनट तक स्वास्थ्य केंद्र पर रखा गया। अधिकारियों का कहना है कि वैक्सीन की सप्लाई जनवरी में ही मिलने की उम्मीद है।

जिले में छह केंद्रों पर मंगलवार को कोरोना टीकाकरण का रिहर्सल किया गया। सभी केंद्रों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। वैक्सीनेशन को कुल 300 लोगों को बुलाया गया था। इनमें 244 लोग वैक्सीनेशन के लिए पहुंचे। 56 लोग केंद्रों पर नहीं पहुंचे। प्रत्येक केंद्र पर दो-दो टीमों को लगाया गया था। हर टीम को 25-25 लोगों का वैक्सीन लगाने का लक्ष्य दिया गया। अब सभी केंद्रों से आई रिपोर्ट का अध्ययन किया जा रहा है। क्या समस्याएं रहीं या कहां पर कमियां रहीं इनको पूरी तरह से दूर किया जाएगा। - डॉ. अमित रस्तोगी, डीआईओ/ डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed