{"_id":"5956934e4f1c1b14348b47b5","slug":"hello-i-tell-my-account-number-and-atm-password-from-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलो! मैं मुंबई से, अपना खाता नंबर और एटीएम का पासवर्ड बताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलो! मैं मुंबई से, अपना खाता नंबर और एटीएम का पासवर्ड बताएं
अमर उजाला ब्यूरो उझानी (बदायूं)।
Updated Fri, 30 Jun 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
एटीएम)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-पंजाब नेशनल बैंक के खाताधारक से ठगी का प्रयास
बैंक खातों की डिटेल हासिल करने के लिए ठगों ने कई ऐसे फंडे अख्तियार कर लिए हैं जिसके चलते झांसे में कोई न कोई ग्राहक फंस ही जाता है। ऐसे ही एक मामले से साहूकारा मोहल्ले के तरुण वार्ष्णेय का वास्ता पड़ा । बैंक के मुंबई हेड ऑफिस में खुद को अफसर बताकर अंजान व्यक्ति ने पीएनबी के एक खाताधारक तरुण से उसका खाता नंबर और एटीएम का पासवर्ड पूछा। गनीमत रही जो तरुण ने खाते से जुड़ी कोई डिटेल कॉलर को नहीं दी, वरना वह ठगी का शिकार बन जाता।
सौंदर्य प्रसाधान सामान के दुकानदार अजय गोपाल वार्ष्णेय के बेटे तरुण के सेलफोन पर बृहस्पतिवार को शाम चार बजे अंजान नंबर से कॉल आई। कॉल रिसीव करते ही कॉलर ने उसका नाम लेकर कहा- आपका खाता पंजाब नेशनल बैंक में है। खाते से जुड़े डिटेल चाहिए। कॉलर ने इसके बाद पहले खाता नंबर फिर एटीएम का पासवर्ड पूछा। बकौल तरुण- शक होने पर उसने कॉलर से बैंक पहुंचकर डिटेल मुहैया करा देने का कहा तो दूसरी ओर से फोन काट दिया गया। तरुण ने अपनी ओर से कॉल की तो उसका नंबर रिसीव नहीं किया गया। बता दें कि तीन महीने पहले नगर निवासी अनमोल और मेहरुनिशां के सेलफोन पर इसी तरह की कॉल आई थी। अनमोल तो ठगी का शिकार होने से बच गया लेकिन मेहरुनिशां को पांच हजार रुपये की चपत लग गई थी। इससे पहले भी बैंक ऑफ बड़ोदा के दो और भारतीय स्टेट बैंक का एक ग्राहक अपने खाते से रकम गवां चुके हैं।
कॉल आने पर किसी को नहीं बताएं बैंक खाते की डिटेल
उझानी। खाता धारकों को ठगने के लिए अब तो जो मामले सामने आए हैं, उस पर गौर करें तो कॉलर बड़ी ही चालाकी से ग्राहक को गुमराह करने की कोशिश करता है। एसबीआई में कार्यरत बैंक कर्मी अभिनव मिश्रा बताते हैं कि बैंक खाते की डिटेल में खाता नंबर, एटीएम और ई-बैंकिंग का पासवर्ड समेत आधार नंबर अहम होते हैं। ग्राहक को कॉल कर कभी भी डिटेल देने को नहीं कहा जाता। सुरक्षा की दृष्टि से खाता नंबरों की डिटेल बैंक में पहुंचकर ही मुहैया कराई जाए। किसी भी कॉलर के साथ अहम जानकारी शेयर नहीं की जाएं।