फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Heat will further oppress, temperature likely to reach above 45 degrees

Budaun News: गर्मी और ढाएगी सितम, 45 डिग्री से ऊपर तापमान पहुंचने की आशंका

Fri, 10 May 2024 03:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
Heat will further oppress, temperature likely to reach above 45 degrees
गर्मी में मिट्टी के घड़े खरीदती महिलाएं। संवाद
बदायूं। गर्मी अपना सितम ढाने लगी है। दिन में चल रही गर्म पछुआ हवा से लोग परेशान हैं। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस रहा। शाम के समय आर्द्रता में कमी से रात का न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, हवा का दबाव कम होने के कारण शुक्रवार को दिन भर मौसम शुष्क बने रहने के साथ तापमान में बढ़त जारी रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

जिले में तापमान काफी समय से 39 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच में चल रहा है। कुछ दिन पहले तापमान बढ़कर 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जिससे लोग बेहाल हो गए थे। हालांकि बृहस्पतिवार को तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री से अधिक होने की आशंका है। इससे लोगों को काफी प्रभाव पड़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

गर्मी के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। डीएम मनोज कुमार ने इस बार हीट वेव (लू) और अधिक होने की आशंका जताई है। डीएम ने कहा है कि हीट वेव के दौरान होने वाले अग्निकांड आदि दुर्घटनाओं में पीड़ितों को राहत राशि, सहायता, उपचार तुरंत उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

धार्मिक आयोजनों के दौरान आयोजक पीने के पानी, नीबू पानी, शरबत, प्याऊ आदि की व्यवस्था करवाएं। इस कार्य में एनसीसी, एनएसएस, रोटरी क्लब आदि या समाजसेवी व्यक्तियों का अधिक से अधिक सहयोग लिया जाए। परिक्रमा वाले धार्मिक स्थलों पर लोगों को प्रेरित किया जाए कि नंगे पैर परिक्रमा न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed