{"_id":"5738c7a74f1c1b202bac72c7","slug":"heat-power-people-suffering-from-cuts","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण गर्मी में बिजली कटौती से लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण गर्मी में बिजली कटौती से लोग बेहाल
बदायूं, ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जरीफनगर में लगातार एक घंटा भी नहीं रुकती सप्लाई
नूरपुर पिनौनी में सात दिन से फुंका पड़ा है ट्रांसफार्मर
बिजली कटौती और लो वोल्टेज से खफा हैं बिल्सी के लोग
शहर में इन दिनों मनमाने तरीके से बिजली कटौती की जा रही है। भीषण गर्मी में लगातार बढ़ रही कटौती ने लोगों के गुस्से का पारा बढ़ा दिया है। इमरजेंसी कटौती ने तो लोगों को रुला दिया है। दिन में भी जब-तब बिजली कटौती हो जाती है। इस भीषण में गर्मी में पानी और बिजली की जबर्दस्त मांग है। ऐसे में बिजली कटौती परेशानी का सबब बनी हुई है।
शहर में पिछले सात दिनों से आए दिन रात या दिन में दो-तीन घंटे की बिजली कटौती की जाती रही है। बिजली कटौती भी इस ऐसे समय पर होती है, जब उसकी बेहद जरूरत होती है। रात में सोने के समय और दोपहर में गर्मी के दौरान होने वाली बिजली कटौती लोगों को बेचैन कर रही है।
मात्र आठ घंटे मिल रही बिजली
जरीफनगर। क्षेत्र के गांवों में जबर्दस्त गर्मी में भी बिजली कटौती से लोग बेहद परेशान हैं। 24 घंटों में औसतन रोजाना केवल आठ घंटे बिजली मिल पा रही है। वह भी टुकड़ों में ही बिजली मिल पाती है। दहगवां के बिजली उपभोक्ताओं ने बताया कि बिजली 10 मिनट को आती है तो आधा घंटे के लिए गुल हो जाती है। यह क्रम दिन-रात बराबर चलता है। जिससे कस्बे की पानी सप्लाई भी प्रभावित होती है। पेयजल न मिलने से जहां-तहां भटकना पड़ता है। यहां के वाशिंदों का गुस्सा पदस्थ जेई पर भी है। शिकायत है कि वे फोन कॉल रिसीव नहीं करते। कभी रिसीव भी किया तो संतोषजक जवाब नहीं मिलता। अक्सर मेंटीनेंस का कारण बताकर कटौती से पल्ला झाड़ लेते हैं। लो वोल्टेज की भी समस्या बनी हुई है। स्कूली बच्चों को भी पेयजल की समस्या बनी रहने से अभिभावकों में गुस्सा है।
विज्ञापन
सात दिन से फुंका पड़ा है पिनौनी का ट्रांसफार्मर
नूरपुरपिनौनी। दलित बस्ती में लगा ट्रांसफार्मर लगभग सात दिनों से फुंका पड़ा है। इससे लगे इलाके में बिजली गुल है। जहां जनता गर्मी से बेहाल है, वहीं बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या से बेखबर बने हुए हैं। ट्रांसफार्मर कि क्षमता बढ़वाने को कई बार अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। इस टांसफार्मर से बस स्टैंड के आसपास का इलाका छोड़ लगभग पूरे गांव का लोड है। बावजूद इसके ट्रांसफार्मर कि क्षमता मात्र सौ किलो वाट है। इससे आए दिन ट्रांसफार्मर फुंकता रहता है। ग्राम वासियों ने कई बार चंदा करके ट्रांसफार्मर बदलवाया है। यदि जल्दी ही इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो इस भीषण गर्मी में परेशान लोग उग्र रूप धारण कर सकते हैं।
लो-वोल्टेज की समस्या से उपभोक्ता दुखी
बिल्सी। कई दिनों से नगर में लो-वोल्टेज की समस्या से बिजली उपभोक्ता काफी परेशान है। जिससे उनके बिजली उपकरण शोपीस बनकर रह गए है। नगर के लोगों का कहना है कि जैसे-तैसे नगर को बिजली मिलती है। उसमें भी लो-वोल्टेज की समस्या होने से बिजली के सारे उपकरण बंद पड़े रहते है। लो-वोल्टेज के कारण नगर के कई मोहल्लों में रातभर अंधेरा छाया रहता है। लोगों का यह भी कहना है कि इसकी सूचना कई बार बिजली उपकेंद्र के अधिकारी-कर्मचारियों को दी गई है, लेकिन किसी ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है। इधर, बिजली उपकेंद्र पर तैनात कर्मचारियों का कहना है कि गर्मी बढने के कारण ट्रा्रंसफार्मर निर्धारित वोल्टेज नहीं निकाल पा रहे है। जिसके कारण घरों में भी लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। बिजली उपकेंद्र पर एक नया पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाने का काम विभाग द्वारा कराया जा रहा है। इस ट्रांसफार्मर के लग जाने के बाद लो वोल्टेज की समस्या से लोगों को निजात मिल सकेगी।