{"_id":"65feadbde31fca01040de802","slug":"hearing-of-neelkanth-mahadev-temple-vs-jama-masjid-case-now-on-6th-april-badaun-news-c-123-1-sbly1018-115722-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: नीलकंठ महादेव मंदिर बनाम जामा मस्जिद प्रकरण की सुनवाई अब छह अप्रैल को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: नीलकंठ महादेव मंदिर बनाम जामा मस्जिद प्रकरण की सुनवाई अब छह अप्रैल को
विज्ञापन
बदायूं। नीलकंठ महादेव बनाम जामा मस्जिद मामले में सुनवाई अब छह अप्रैल को होगी। शुक्रवार को होने वाली सुनवाई सिविल बार एसोसिएशन के कार्य से विरत रहने के कारण नहीं हो सकी। इस पर कोर्ट ने सुनवाई के लिए अगली तिथि घोषित कर दी।
अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश पटेल की ओर से सिविल जज सीनियर डिविजन की अदालत में याचिका दायर की गई है। इसमें जामा मस्जिद शम्सी की जगह नीलकंठ महादेव मंदिर होने का दावा किया गया है। यह मामला सिविल जज सीनियर डिवीजन-एफटीसी कोर्ट मनीष कुमार तृतीय के न्यायालय में विचाराधीन है।
नीलकंठ महादेव मंदिर बनाम जामा मस्जिद प्रकरण में नीलकंठ महादेव पक्ष की ओर से वादी पक्ष के वकील वेदप्रकाश साहू ने बताया सिविल बार एसोसिएशन कार्य से विरत थी। इसके चलते कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई के लिए अब छह अप्रैल की तिथि तय की है। कोर्ट को इस बात का आदेश देना है कि किस प्रार्थना पत्र पर सुनवाई की जाए।