फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Health workers clashed over a dispute at Ujhani CHC, one injured in the fight

Budaun News: उझानी सीएचसी में कहासुनी पर भिड़े स्वास्थ्य कर्मी, मारपीट में एक घायल

Sat, 26 Apr 2025 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Health workers clashed over a dispute at Ujhani CHC, one injured in the fight
उझानी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में शुक्रवार दोपहर दो स्वास्थ्य कर्मियों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। आरोप है कि कंप्यूटर सहायक ने अपने परिजनों और भाई को बुलाकर दूसरे स्वास्थ्य कर्मी की पिटाई कर दी। पिटाई से घायल स्वास्थ्य कर्मी ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराने को कोतवाली में तहरीर सौंप दी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मी नरेशपाल सिंह के मुताबिक वह कमरा नंबर-106 में अभिलेखीय कार्य से पहुंचे तो पहले से मौजूद कंप्यूटर सहायक ने गाली गलौज और हाथापाई की। कुछ देर बाद ही आरोपी कंप्यूटर सहायक ने अपने भाई समेत दो अन्य युवकों को कार्यालय में बुला लिया। आरोप है कि उन्होंने नरेश पिटाई कर दी। पिटाई से नरेश घायल हो गए। मारपीट की सूचना के बाद चिकित्साधीक्षक राजकुमार गंगवार समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी भी कक्ष में दौड़ आए। उन्होंने दोनों पक्ष को समझाकर विवाद शांत कराया। कंप्यूटर सहायक ने बताया कि हाथापाई नरेश ने की। चिकित्साधीक्षक ने घायल नरेश का मेडिकल कराया। इसके बाद नरेश की ओर से आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर सौंप दी गई है। इंस्पेक्टर क्राइम राहुल कुमार सिंह ने बताया कि नरेश की ओर से शिकायत मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

------


वीडियो वायरल में दिखे बाहरी युवक
सीएचसी के कमरा नंबर- 106 में मारपीट का वीडियो भी वायरल हो गया है। वीडियो में मारपीट के दौरान कर्मचारियों के अलावा बाहरी युवक भी दिख रहे हैं। बाहरी युवक पहले से मौजूद थे या फिर उन्हें बुलाया गया, यह तो जांच के बाद ही साफ होगा। चिकित्साधीक्षक ने बताया कि वह इस मामले की खुद ही जांच करेंगे। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर विभागीय कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed