फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Health system demolished in UP

प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त: सांसद

Wed, 23 Aug 2017 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं Updated Wed, 23 Aug 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
Health system demolished in UP
Dharmendra yadav

समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव ने विधानसभा क्षेत्र तथा बिल्सी के अंतर्गत ग्राम पुठी सराय, उझानी कस्बा, रियोनईया, कटिय्या भगवंती, मिर्जापुर सहोरा मजरा गौसमनगर, नैथूआ तथा बादशाहपुर आदि में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। ग्राम रियोनईया में सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि चुनाव से भाजपा के नेताओं ने जनता से झूठे वादे कर सरकार तो बना ली है लेकिन प्रदेश की योगी सरकार के पांच माह पूर्ण होने के बावजूद ऐसी कोई जनकल्याणारी योजना नहीं चलाई गई, जिससे आम जनता लाभ उठा सके। पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि गोरखपुर मेडिकल कॉलेज की घटना इसका जीता जागता उदाहरण है। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले किसानों का समर्थन मूल्य डेढ़ गुना करने की बात की गई थी लेकिन अब भाजपा नेताओं की ओर से दुष्प्रचार किया जा रहा है कि 2022 तक प्रत्येक किसान की आय दोगुनी कर दी जाएगी, जबकि सच्चाई यह है कि जब तक समर्थन मूल्य नहीं बढ़ेगा आय भी नहीं बढ़ सकती। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के बाद सैकड़ों फैक्ट्रियां बंद हो गई। परिणामस्वरूप व्यापारी परेशान तथा नौजवान बेरोजगार हो गए। इस मौके सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव, पूर्व विमल कृष्ण अग्रवाल, पूर्व विधायक मुस्लिम खां, बरेली जिले के सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव, बरेली कॉलेज बरेली के पूर्व छात्रसंघ महामंत्री व छात्र सभा समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष बरेली हृदेश यादव, अवधेश यादव, विपिन यादव, अवनीश यादव, उदयवीर सिंह शाक्य, हाजी अजमल, ओमवीर सिंह, अशोक यादव, टेडामल अग्रवाल, रंजीत वार्ष्णेय उर्फ सिक्की, रवेंद्र शाक्य, नबाब सिंह, राहुल यादव, शशांक यादव, स्वाले चौधरी, राशिद हुसैन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed