{"_id":"9b5774b918dabf9c3b8c2ec66625db47","slug":"health-department-officials-bifre-abid-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेहत विभाग के अफसरों पर बिफरे आबिद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेहत विभाग के अफसरों पर बिफरे आबिद
बदायूं
Updated Sat, 19 Sep 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले के कई इलाकों में संक्रामक रोगों से मौतों के बीच शनिवार को उत्तर प्रदेश वक्फ विकास निगम चेयरमैन/सदर विधायक आबिद रजा ने स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की क्लास ली। सीएचसी-पीएचसी से स्टाफ गायब रहने और जिला अस्पताल में मरीजों को हो रहीं दुश्वारियों पर वह सीएमओ डॉ. आरडी तिवारी और सीएमएस डॉ. एसके अग्निहोत्री पर विफर गए। हिदायत दी कि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार नहीं हुआ तो शिकायत मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से की जाएगी।
आबिद रजा ने लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक ली। जगत ब्लाक में बुखार से हो रही मौतों की वजह पूछी। कहा कि कहीं न कहीं स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से लोगों की जान जा रही है। उन्होंने सीएमओ से कहा कि लापरवाही स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करें।
00
ब्लड बैंक में होगी 100 एमएल की बोतल
बदायूं। विधायक आबिद रजा ने कहा कि जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में 350 एमएल की बोलत में ब्लड रखा जाता है। अगर किसी बच्चे को ब्लड की जरूरत होती है तो उसे भी 350 एमएल ब्लड ही दिया जाता है। कई मामलों में जबकि बच्चे को इतने ब्लड की जरूरत नहीं होती। ऐसे में बचा हुआ ब्लड खराब हो जाता है। उन्होंने सीएमएस डॉ. एसके अग्निहोत्री से कहा कि ब्लड बैंक में बच्चों के लिए 100 एमएल की बोतल की व्यवस्था करें।