फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Health

मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर नदारद, मरीज अव्यवस्थाओं से परेशान

Sun, 18 Sep 2022 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 01:00 AM IST
सार

जिले में बुखार, मौसमी बीमारियों, मलेरिया और डेंगू के बढ़ते प्रकोप के बीच राजकीय मेडिकल कॉलेज में व्यवस्थाएं पटरी से उतरी दिख रहीं हैं।ऐसे में जिला अस्पताल के मुकाबले मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में चार गुना मरीज पहुंच रहे हैं।रेडियोलॉजी और पैथोलॉजी विभाग में भी जांच कराने को मरीजों की भीड़ रही।

विज्ञापन
Health
मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में लगी भीड़। संवाद - फोटो : BADAUN

विस्तार

बदायूं। जिले में बुखार, मौसमी बीमारियों, मलेरिया और डेंगू के बढ़ते प्रकोप के बीच राजकीय मेडिकल कॉलेज में व्यवस्थाएं पटरी से उतरी दिख रहीं हैं। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में इन दिनों तीन से चार हजार मरीज प्रतिदिन पहुंच रहे हैं लेकिन ओपीडी से डॉक्टरों के नदारद रहने के कारण यहां लंबी कतारें लग रही हैं। शनिवार को सप्ताह के अंतिम दिन ओपीडी में कतारें लगी रहीं। महिलाएं और बच्चे परेशान दिखे।
विज्ञापन

जिले में स्वास्थ्य सेवाएं राजकीय मेडिकल शुरू होने के बाद भी बेहतर नहीं हो सकी हैं। सीएचसी से लेकर मेडिकल कॉलेज तक अव्यवस्थाएं हैं। मेडिकल कॉलेज से मरीजों को ज्यादा उम्मीद होती है। ऐसे में जिला अस्पताल के मुकाबले मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में चार गुना मरीज पहुंच रहे हैं। शनिवार को ओपीडी में लगभग 3500 मरीज पहुंचे। इनमें महिला और बच्चों की भी बड़ी संख्या रही। ओपीडी शुरू होने के बाद दोपहर तक यहां लाइन लगी रहीं। मरीजों को एक से दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा। इस दौरान महिलाओं और बच्चों को ज्यादा समस्या हुई।
विज्ञापन

भीड़ के बीच कई बीमार महिलाएं और बच्चे, बुजुर्ग फर्श पर बैठे दिखे। लापरवाही और अव्यवस्थाओं का शनिवार को आलम यह रहा कि कई गंभीर मरीज इमरजेंसी के बाहर स्ट्रेचर पर लेटे दिखाई दिए। दवा स्टोर पर भी मरीजों की लंबी लाइनें लगी रहीं। शेखूपुर से आईं नीलम ने बताया कि दो घंटे से लाइन में लगी हैं। खड़ा तक नहीं हुआ जा रहा। नौशेरा की बुजुर्ग महिला कमला देवी ने बताया कि दो से तीन घंटे में नंबर आता है। डॉक्टर बार-बार उठ जाया करते हैं। यही समस्या शहर के अमरपाल की भी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
इमरजेंसी के बाहर भी दिखी भीड़, सौ से ज्यादा मरीज भर्ती किए गए
शनिवार को ओपीडी के साथ इमरजेंसी में भी लाइन लगी रहीं। यहां शनिवार को सौ मरीज भर्ती किए गए। रेडियोलॉजी और पैथोलॉजी विभाग में भी जांच कराने को मरीजों की भीड़ रही। दरअसल, इन दिनों संक्रामक बीमारियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में मरीजों की संख्या में एकाएक इजाफा होने से हालात और बिगड़ गए हैं। ओपीडी में महिलाओं के लिए अलग से कोई व्यवस्था भी नहीं की गई है।

-
इन दिनों मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में तीन से चार हजार मरीज पहुंच रहे हैं। महिलाओं और बच्चों की संख्या भी काफी है। अगर कहीं पर कोई समस्या है तो उसे दूर कराया जाएगा। महिलाओं और बच्चों के लिए भी व्यवस्था बनाई जाएगी।
-डॉ. धर्मेंद्र गुप्ता, प्राचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed