{"_id":"62f7f90711542e286f22d963","slug":"health-badaun-news-bly494398723","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के दो रोगी मिले, 12 स्वस्थ, आज मनाया जाएगा मेगा बूस्टर डे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के दो रोगी मिले, 12 स्वस्थ, आज मनाया जाएगा मेगा बूस्टर डे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। कोरोना संक्रमण की गति अब कुछ धीमी होने लगी है। बृहस्पतिवार को जिले में कोई नया रोगी नहीं मिला था। शुक्रवार को तीन और शनिवार को दो नए रोगी मिले हैं। इस बीच स्वस्थ्य होने वाले रोगियों की संख्या अधिक है। शनिवार को जिले में 12 रोगियों के स्वस्थ होने के बाद सक्रिय रोगियों की संख्या घटकर 31 पर आ गई है। दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को जिले में मेगा बूस्टर डोज डे की तैयारियों को पूरा कर लिया है।
कोरोना संक्रमण की रफ्तार जुलाई मध्य से तेज हुई थी। अगस्त का पहला सप्ताह आते-आते सक्रिय रोगियों की संख्या सौ के पार हो गई। इस बीच 15 जुलाई से सरकार की ओर से निशुल्क बूस्टर डोज का अभियान भी शुरू कर दिया गया था। बूस्टर डोज लेने कम संख्या में लोग निकल रहे थे। सात अगस्त को पहली बार बूस्टर डोज के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इसके बाद से संक्रमण कुछ कम होने लगा। हालांकि, अब बृहस्पतिवार को छोड़ दें तो अब भी एक-दो नए संक्रमित मिल रहे हैं।
ऐसे में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत रविवार 14 अगस्त को मेगा बूस्टर डोज डे मनाया जाएगा। इस दौरान जिले में 330 टीकाकरण केंद्रों पर एक दिन में 45 हजार लोगों को बूस्टर डोज देने का लक्ष्य रखा गया है। इससे पहले सात अगस्त को एक दिन में 26 हजार से ज्यादा लोगों को बूस्टर डोज दी गई थी। डॉक्टरों का कहना है कि बूस्टर डोज लेने वालों की संख्या बढ़ने के साथ कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हो रही है। संक्रमण से बचने के लिए एहतियाती डोज बेहद जरूरी है। इस बीच शनिवार को भी जिले में 76 टीकाकरण केंद्रों पर पांच हजार से ज्यादा लोगों ने बूस्टर डोज ली।
विज्ञापन
-
वैक्सीन की 45 हजार वायल की सप्लाई मिली
मेगा बूस्टर डोज डे के लिए स्वास्थ्य विभाग को शनिवार को प्रदेश कोल्ड चेन से वैक्सीन की 45 हजार वायल की सप्लाई मिली है। टीकाकरण से जुड़े स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। 330 केंद्रों पर स्टाफ की ड्यूटी लगाने के साथ सीएचसी और पीएचसी पर वायल की सप्लाई भेज दी गई है। संबंधित टीकाकरण टीमें को वैक्सीन की वायल सीएचसी-पीएचसी से मिलेंगी।
-
बूस्टर डोज लेने वालों की संख्या बढ़ने के साथ संक्रमण का दायरा कम हो रहा है। ऐसे में रविवार को मेगा बूस्टर डे के तहत जिले में एक दिन में 330 केंद्रों पर 45 हजार लोगों का टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है। वैक्सीन की 45 हजार वायल की सप्लाई मिल गई है।
- डॉ. मोहम्मद असलम, नोडल अधिकारी टीकाकरण