{"_id":"62dc4cf877be7a46f8398382","slug":"health-badaun-news-bly492305846","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरिष्ठता क्रम दरकिनार कर 20 एएनएम को दो दी गई पदोन्नति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरिष्ठता क्रम दरकिनार कर 20 एएनएम को दो दी गई पदोन्नति
विज्ञापन
बदायूं। पिछले दिनों जिले से डॉक्टरों के गैर जिलों में किए गए तबादलों में शासन स्तर से गड़बड़ी हुई थी। मामले में जांच भी चल रही है। अब जिला स्तर पर भी अधिकारी इसी राह पर चल रहे हैं। जिले में वरिष्ठता क्रम को दरकिनार करते हुए 20 एएनएम को पदोन्नति देते हुए उनको छह माह के प्रशिक्षण पर राजकीय हेल्थ स्कूल फतेहगंज पश्चिमी, बरेली भेज दिया गया। प्रशिक्षण के बाद यह एएनएम स्वास्थ्य पर्यवेक्षक बन जाएंगी।
सीएमओ के अधीन तैनात 15 डॉक्टरों का पिछले दिनों शासन स्तर से तबादला किया गया था। इनमें सात साल से सस्पेंड डॉ. वीपी सिंह का बिना बहाली तबादला कासगंज कर दिया गया और जिले में बिना तैनाती डॉ. नीरज अग्रवाल का तबादला बदायूं से शामली कर दिया गया था।
सीएमओ के स्तर से इस संबंध में सूचनाएं शासन को भेजी गई हैं, लेकिन अब जिला स्तर पर एएनएम की पदोन्नति में अनियमितता सामने आई है। जिले के दहगवां, दातागंज, सहसवान, बिल्सी, जगत, बिसौली, आसफपुर, समरेर, बिनावर और इस्लामनगर ब्लॉक में तैनात 20 एएनएम को पदोन्नति दी गई है।
विज्ञापन
पदोन्नति से पहले इन सभी एएनएम को छह माह के प्रशिक्षण को राजकीय हेल्थ स्कूल स्वास्थ्य पर्यवेक्षक महिला केंद्र फतेहगंज पश्चिमी भेजा गया है। एएनएम की पदोन्नति पर सवाल उठ रहे हैं। बताते हैं कि कुछ मामलों में शिकायत भी सीएमओ के पास पहुंची है। दरअसल, संबंधित पटल से पदोन्नति सूची बनाने के दौरान वरिष्ठता क्रम को दरकिनार कर दिया गया है। जूनियर एएनएम को पदोन्नति दे दी गई है और वरिष्ठता क्रम में सीनियर को पदोन्नति दी ही नहीं गई है।
------
फरवरी 1989 से सेवा शुरू करने वाली एएनएम को भी पदोन्नति
पदोन्नति सूची में ऐसी एएनएम भी शामिल हैं जिन्होंने स्वास्थ्य विभाग में फरवरी 1989 से सेवा शुरू की थी। इनकी सेवा को करीब 31 साल हुुए हैं, जबकि ऐसी एएनएम का नाम पदोन्नति सूची में नहीं है जिनकी सेवा को 35 से 38 साल तक हो चुके हैं। ऐसे में पदोन्नति सूची पर सवाल उठ रहे हैं।
----------
सभी जूनियर एएनएम की सूची तैयार कराई जा रही है। सूची तैयार होने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। हो सकता है कि सूची तैयार होने के बाद कुछ सीनियर का नाम और सामने आए। पदोन्नति सूची में भी हो सकता है कि किसी जूनियर का नाम शामिल हो गया हो। अभी इस संबंध में कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय, सीएमओ