{"_id":"62cc1aa0ca9739311045e4c0","slug":"health-badaun-news-bly490985181","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान कार्ड बनाने में लापरवाही करने वाले जनसुविधा केंद्र हों निरस्त : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष्मान कार्ड बनाने में लापरवाही करने वाले जनसुविधा केंद्र हों निरस्त : डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। शासन ने निर्देश दिए हैं कि 20 जुलाई तक कैंप लगाकर प्राथमिकता के आधार पर लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएं। यह भी कहा गया है कि जनसुविधा केंद्र इस काम में लापरवाही न करें। अगर ऐसा होता है तो उस केंद्र को निरस्त कर दिया जाएगा।
सोमवार को कलक्ट्रेट में डीएम दीपा रंजन ने बैठक के दौरान सीएमओ को निर्देश दिए कि आयुष्मान कार्ड बनाने के विशेष अभियान के दौरान बडे़-बड़े गांवों पर फोकस करें। अन्त्योदय परिवारों को आशाओं / संगिनी व एएनएम के माध्यम से योजना के प्रति जागरूक किया जाए। जनसुविधा केंद्र संचालकों को आयुष्मान कार्ड कैंप तक लाकर अधिकतम पात्र लाभार्थियों के कार्ड बनवाए जाएं। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा। प्रत्येक पात्र लाभार्थी को आयुष्मान कार्ड निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।
डीएम ने कहा कि बिना आधार व राशन कार्ड के आयुष्मान कार्ड नहीं बन पाएगा। ऐसे में आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आए लाभार्थी अपने साथ में आधार व राशनकार्ड अवश्य लाएं। चेतावनी दी कि इस विशेष अभियान में रुचि न लेने वाले जनसुविधा केंद्रों को निरस्त किया जाए। डीएम ने डीएसओ को भी निर्देश दिए कि वह कोटेदारों के माध्यम से भी आयुष्मान कार्ड बनवाएं।