फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Health

निजी अस्पताल को बेचे सरकारी अस्पताल के चिकित्सा उपकरण

Sun, 10 Jul 2022 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Health
बदायूं। करीब दस साल तक बदायूं में तैनाती के दौरान विवादों में रहीं सीएमएस डॉ. रेखा रानी स्थानांतरण होने के बाद अब सरकारी अस्पताल के उपकरण और दवाएं निजी अस्पताल को बेचने के आरोप में फंस गई हैं। सीएमओ डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय ने इस संबंध में उच्चाधिकारियों को सूचना देने के साथ जिला महिला अस्पताल की नवागत सीएमएस डॉ. पुष्पा पंत त्रिपाठी के नेतृत्व में जांच टीम बना दी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद जिला महिला अस्पताल के अलावा बरेली रोड खेड़ा नवादा स्थिति कुछ निजी अस्पतालों पर भी कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

नया मामला जिला महिला अस्पताल के आधुनिक वार्ड में लगने को आए चिकित्सा उपकरण निजी अस्पतालों को बेचने का है। यह निजी अस्पताल खेड़ा नवादा बरेली रोड पर हैं। निजी अस्पताल को उपकरण और दवाएं बेचने की सूचना पर सीएमओ डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय ने टीम को मौके पर भेजा तो यहां सरकारी चिकित्सा उपकरणों के खाली डिब्बे, पॉलीथिन मिलीं। सीएमओ की टीम ने आसपास के अन्य निजी अस्पतालों में पड़ताल की तो यहां भी सरकारी अस्पताल में मिलने वाली दवाओं के रेपर मिले। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। इस दौरान निजी अस्पताल संचालक अस्पताल के कई कमरों में ताला डालकर भाग गया।
विज्ञापन

प्रथम दृष्टया जांच में शिकायत सही पाए जाने पर शुक्रवार को सीएमओ डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय ने अधीनस्थों के साथ बैठक की। इस संबंध में जिला महिला अस्पताल की नवागत सीएमएस डॉ. पुष्पा पंत त्रिपाठी से बात भी की। सीएमओ ने डॉ. पुष्पा पंत त्रिपाठी के नेतृत्व में जांच टीम बनाई है। यह जांच टीम अस्पताल में स्टॉक का मिलान करने के बाद रिपोर्ट सीएमओ को देगी। पूरे प्रकरण से एडी हेल्थ डॉ. दीपक अहोरी को भी अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
आशा वर्कर और महिला अस्पताल की घूस संबंधी वीडियो की भी होगी जांच
जिला महिला अस्पताल में पांच हजार रुपये की घूस वसूलने और उझानी में आशा वर्कर की वीडियो वायरल होने के मामले में भी सीएमओ ने जांच का आदेश दिया है। शुक्रवार को इन दोनों मामलों को लेकर सीएमओ कार्यालय का माहौल गरम रहा। दरअसल, आशा वर्कर्स के मामले में आए दिन वीडियो आ रही हैं। आशा वर्कर्स प्रसूताओं को सरकारी के स्थान पर प्रसव के लिए निजी अस्पतालों में ले जाती हैं। इस मामले में जांच के लिए भी टीम गठित की गई है।

-
सरकारी अस्पताल के चिकित्सा उपकरण और दवाएं निजी अस्पताल में बेचने के मामले में जांच जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. पुष्पा पंत त्रिपाठी करेंगी। स्टॉक के मिलान समेत सभी बिंदुओं पर जांच की जाएगी। खेड़ा नवादा स्थित अस्पतालों के मामले में भी जांच होगी। आशा वर्कर और महिला अस्पताल में घूस वसूली संबंधी वीडियो के मामले में भी जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed