फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Health

बच्चे हो रहे डायरिया और वायरल का शिकार, ओपीडी में भीड़

Sat, 25 Jun 2022 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Health
जिला महिला अस्पताल की ओपीडी में लगी भीड़। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। बदलते मौसम में बच्चे तेजी से बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। खासकर डायरिया, उल्टी-दस्त, वायरल और सर्दी-खांसी जैसी बीमारियों बच्चों को घेर रहीं हैं। इन दिनों जिला महिला अस्पताल की ओपीडी में बाल रोग विशेषज्ञों के कक्षों के बाहर लंबी लाइन लग रही हैं। शुक्रवार को बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप वार्ष्णेय और डॉ. कुमार वासु के कक्षों के बाहर नौनिहालों को लेकर आईं माताओं की कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में दो और जिला अस्पताल में एक बाल रोग विशेषज्ञ है। जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सुकुमार अग्रवाल अक्सर नदारद रहते हैं। उनका एक माह का वेतन भी डीएम के आदेश पर रोका गया है। ऐसे में माताएं अपने बच्चों को लेकर महिला अस्पताल की ओपीडी पहुंच रही हैं। डॉ. संदीप वार्ष्णेय ने बताया कि ओपीडी में आने वाले रोगियों में ज्यादा संख्या बच्चों की है। दोपहर करीब एक बजे तक वह 140 से ज्यादा बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर चुके थे। डॉ. कुमार वासु के मुताबिक इन दिनों बच्चे डायरिया, सर्दी-खांसी और वायरल का तेजी से शिकार हो रहे हैं। ओपीडी में आने वाले कुल रोगियों में करीब 80 फीसदी बच्चे पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

-
ओपीडी में की गई महिला होमगार्ड की तैनाती
जिला महिला अस्पताल की ओपीडी में इन दिनों काफी भीड़ उमड़ रही है। ऐसे में यहां अव्यवस्थाएं पैदा हो जाती हैं। रोगियों के साथ उनके कई तीमारदार भी पहुंचते हैं। ओपीडी में भीड़ के कारण अव्यवस्था उत्पन्न न हों इसको लेकर यहां दो महिला होमगार्ड की तैनाती कर दी गई है। तीन अन्य होमगार्ड जवान मुख्य गेट पर भी लगाए गए हैं। शुक्रवार को भीड़ को महिला होमगार्डों ने व्यवस्थित करने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
इन दिनों संचारी रोगों का सीजन है। बच्चे ज्यादा बीमार हो रहे हैं ऐसे में अस्पतालों की ओपीडी में रोगियों की संख्या बढ़ गई है। महिला अस्पताल की सीएमएस से बात करके उनको कहा गया है कि डॉक्टर लापरवाही न करें और समय से ओपीडी में बैठें।
-डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed