फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Health

महिला अस्पताल में रात में डॉक्टर नदारद, तीमारदारों ने किया हंगामा

Wed, 11 May 2022 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Health
महिला अस्पताल के प्रसव केंद्र में खाली पड़ी डॉक्टर की कुर्सी। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। महिला अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही लगातार बढ़ती रही है। अक्सर दिन में विलंब से आने और नदारद रहने के तमाम मामले सामने आ चुके हैं। इस पर डॉक्टरों का वेतन भी काटा जा चुका है। इसके बावजूद डॉक्टर सुधर नहीं रहे। सोमवार रात अस्पताल कुछ कर्मचारियों के सहारे छोड़ दिया गया। मरीज परेशान रहे। तीमारदारों ने हंगामा किया, फिर भी कोई डॉक्टर अस्पताल नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

सोमवार रात जिला अस्पताल के कर्मचारी दिनेश कुमार की पुत्रवधू महिला अस्पताल में भर्ती थी। दिनेश के मुताबिक उनकी पुत्रवधू के बच्चे की मौत हो गई थी। परिवार वाले उसे दफन करके अस्पताल आ गए थे। रात आठ बजे के बाद पुत्रवधू की हालत बिगड़ना शुरू हो गई। रात साढ़े 11 बजे तक वह अस्पताल के डॉक्टरों से संपर्क करते रहे।
विज्ञापन

उन्हें बताया गया कि डॉ. अनामिका सिंह की अस्पताल में ड्यूटी है। सर्जिकल वार्ड से लेकर प्रसव केंद्र तक में कर्मचारी नदारद थे। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी होने के बावजूद रात उनकी पुत्रवधू का ही ठीक से इलाज नहीं हो पा रहा था। उन्होंने सीएमएस डॉ. रेखा रानी को भी कॉल की लेकिन वह रिसीव नहीं की गई। पूरी रात महिला अस्पताल कुछ कर्मचारियों के सहारे रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा रात 12 बजे एक एंबुलेंस गर्भवती महिला को लेकर अस्पताल पहुंची। इस गर्भवती महिला को भी देखने वाला कोई नहीं था। उसे एक बेड पर लिटा दिया गया था। उसके तीमारदार ने बताया कि महिला के काफी दर्द हो रहा है लेकिन अस्पताल में कोई डॉक्टर नहीं है।
-
रात में नहीं उठता सीएमएस का फोन
महिला अस्पताल की सीएमएस रेखा रानी के कॉल रिसीव न करने की यह कोई पहली शिकायत नहीं है। इससे पहले भी तमाम शिकायतें आ चुकी हैं, फिर भी कोई अधिकारी इस पर गौर नहीं देता। ऐसे में परेशान मरीज किससे शिकायत करें, कैसे अपना इलाज कराएं, यह भी एक बड़ी समस्या है।

-
सोमवार रात महिला अस्पताल में कोई डॉक्टर न आने की मुझे जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो हम इस बारे में सीएमएस से बात करेंगे। हम स्वयं रात के समय अस्पताल जाकर व्यवस्थाएं चेक करेंगे और इसकी उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट देंगे, तभी यहां की हालत सुधरेगी।
- डॉ. प्रदीप कुमार वार्ष्णेय, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed