{"_id":"61fad904c05a8666295338d5","slug":"health-badaun-news-bly4743223161","type":"story","status":"publish","title_hn":"बादलों के साथ हुई दिन की शुरुआत, दोपहर से खिली धूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादलों के साथ हुई दिन की शुरुआत, दोपहर से खिली धूप
विज्ञापन
बुधवार को दोपहर में धूप खिली तो बाजारों में काफी भीड़-भाड़ दिखी। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। पिछले दो दिन घने कोहरे ओर सर्द हवाओं के बाद बुधवार को दिन की शुरुआत बादलों के साथ हुई। हालांकि, दोपहर होने तक बादलों के बीच धूप भी निकली। सर्द हवाओं का असर कम रहा। तापमान में भी खास कमी नहीं आई। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को भी बादल छाने के साथ कई स्थानों पर बूंदाबांदी होने का अनुमान है।
जनवरी के दूसरे सप्ताह से मौसम बिगड़ा हुआ था। इसका सीधा असर जनजीवन पर हो रहा था। शीतलहर के प्रकोप के बीच लोगों को सर्द हवाएं नश्तर की तरह चुभ रहीं थीं। बीते सप्ताह के शुरू के दिनों में तीन दिन तक धूप खिलने से मौसम खुशनुमा हुआ, लेकिन सोमवार और मंगलवार को फिर से घने कोहरे के साथ सर्द हवाओं का प्रकोप बना रहा। बुधवार को दिन की शुरुआत बादलों के साथ हुई। अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम 11 डिग्री के आस-पास दर्ज किया गया।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. आलोक सागर गौतम का कहना है कि बृहस्पतिवार और शुक्रवार को भी बादल छाए रहेंगे। पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते इस दौरान बूंदबांदी के साथ कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। अगले सप्ताह से मौसम में तेजी से सुधार होगा। धूप खिलने के बाद मौसम खुशनुमा हो जाएगा। संवाद