फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Health

सरकारी कार्यालयों में कोरोना प्रोटोकॉल बना मजाक

Thu, 03 Feb 2022 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 01:41 AM IST
विज्ञापन
Health
बेसिक शिक्षा विभाग कार्यालय में बने कोविड हेल्प डेस्क से नदारद कर्मचारी।संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। जिले में लगातार कोरोना पॉजिटिव निकल रहे हैं। इसके बावजूद अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक इसको लेकर पूरी तरह से बेखबर हैं। अधिकतर कार्यालयों में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन नहीं हो रहा। हाल यह है कि अधिकतर जगहों पर कोविड हेल्प डेस्क तक सक्रिय नहीं है। लोगों का कार्यालय में बिना मास्क लगाए आना जाना जारी है।
विज्ञापन

शासन की ओर से कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए हर कार्यालय में कोविड हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद जिला प्रशासन की ओर से सरकारी कार्यालयों में कोविड हेल्प डेस्प स्थापित कराया गया। कुछ दिन तो कार्यालयों में हेल्प डेस्क पर कर्मचारी की नियुक्ति रही। हर आने वाले व्यक्ति के हाथों को सैनिटाइज करने के साथ तापमान को चेक किया गया पर बाद में यह सिर्फ औपचारिकता बनकर रह गया।
विज्ञापन

पिछले कुछ समय से सरकारी कार्यालयों से हेल्प डेस्क गायब हैं। हालात ये है कि कलक्ट्रेट के मुख्य गेट से भी कोविड हेल्प डेस्क गायब हो चुकी है। इसके अलावा जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से भी हेल्प डेस्क गायब हो चुका है। वहीं बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के गेट पर कोविड हेल्प डेस्क तो है लेकिन कर्मचारी गायब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
कोविड हेल्प डेस्क कार्यालय गेट पर खोली गई है जो लगातार संचालित है। अगर कर्मचारी नहीं बैठता है तो उसका स्पष्टीकरण लिया जाएगा।
- डॉ. महेंद्र प्रपताप सिंह, बीएसए
----
सभी बूथों पर कोविड हेल्प डेस्क बनाई जाए
बदायूं। विधानसभा चुनाव को सकुशल, निर्भीक, निष्पक्ष कराने के लिए प्रेक्षकों ने जिला निर्वाचन अधिकारी और प्रभारी अधिकारियों के साथ बुधवार बैठक ली। कहा कि सभी बूथों पर कोविड हेल्पडेस्क बनाए जाएं। जहां थर्मल स्कैनर, फेस शील्ड, मास्क व ग्लब्स की उपलब्धता रहे।

इसमें शेखूपुर के चुनाव प्रेक्षक श्रीनिवास शर्मा, बदायूं के कौशिक हल्दर, दातागंज के नीलकंठ टीकम, सहसवान मुरलीधर मलिक, बिसौली के कपिल मीना, बिल्सी के विवेक क्षोत्रिय ने निर्देश दिए कि भारत निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुसार ही प्रचार कार्य किया जाए जो कार्य प्रतिबंधित हैं उनको किसी भी दशा में न किया जाए, जिन कार्यों को करने की छूट हैं, उनको भी अनुमति लेकर ही किया जाए। सभी 2733 बूथों पर प्रकाश, बिजली, पानी, शौचालय की व्यवस्था रहे। दिव्यांग व असहाय मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed