फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Health

कोरोना के पांच नए मामले मिले, एक महिला को ओमिक्रॉन का शक

Sun, 02 Jan 2022 11:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Health
बदायूं। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ने लगी है। चौबीस घंटे के दौरान जिले में पांच नए संक्रमित मिले हैं। इनमें दो शहर के हैं। इसके अलावा उझानी, सैदपुर और जगत में एक-एक संक्रमित मिला है। सभी को होम क्वारंटीन किया गया है। इनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। इसके साथ ही जिले में सक्रिय संक्रमितों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। ओमिक्रॉन के शक में एक महिला का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

एक महीने बाद पांच दिन पहले उझानी निवासी सेना के एक जवान को कोरोना की पुष्टि हुई थी। इसके बाद कोई रोगी नहीं मिला। अब नए साल में पांच नए रोगी मिले हैं जिसमें मुंबई से लौटी सैदपुर कस्बे की महिला की जांच चंदौसी में हुई थी। रिपोर्ट आने के बाद संभल के स्वास्थ्य विभाग ने बदायूं के अधिकारियों को सूचना दी है। हालांकि, महिला की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। एहतियात के तौर पर महिला में ओमिक्रॉन के लक्षणों की जांच को सैंपल लिया गया है। इसके अलावा जगत और उझानी में भी एक-एक संक्रमित मिला है। उझानी में सक्रिय रोगियों की संख्या दो हो गई है। शहर में भी दो संक्रमित रोगी हैं। फिलहाल किसी संक्रमित को अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत महसूस नहीं की गई है। इनको घरों पर ही क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

-
संक्रमितों की ट्रैकिंग के लिए लगाईं 33 रैपिड रिस्पांस टीम
कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ने के साथ वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा भी तेजी से बढ़ रहा है। हालांकि, अब तक जिले में नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का कोई मामला सामने नहीं आया है। चौबीस घंटे में पांच नए संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 33 रैपिड रिस्पांस टीमें लगाईं हैं। रैपिड रिस्पांस टीमों को संक्रमितों की ट्रैकिंग का काम दिया गया है। खासकर विदेशों और दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों की निगरानी की जा रही है। प्रत्येक टीम में एक चिकित्सक, एक फार्मेसिस्ट और एक वार्ड ब्वाय को रखा गया है। यह टीमें संक्रमित मरीजों को मेडिकल किट उपलब्ध कराते हुए उनके संपर्क में आए लोगों की ट्रैकिंग, स्क्रीनिंग कर रही हैं। इन दिनों जिले में रोज करीब 1800 लोगों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
संक्रमितों के आसपास के 50 घरों में की जा रही जांच
जिन स्थानों पर कोरोना संक्रमित मिले हैं वहां हॉट स्पॉट बना दिए गए हैं। इसके साथ ही संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों को सर्च किया जा रहा है। संक्रमितों के घरों के आस-पास के 50 घरों में अभियान चलाकर एक्टिव केस सर्च करना शुरू किया गया है। दरअसल, कोरोना की तीसरी लहर में संक्रमण फैलने की रफ्तार तीन गुना से भी ज्यादा होगी। अधिकारियों का कहना है कि जिस प्रकार से अचानक संक्रमितों की संख्या में इजाफा हुआ है उसको देखकर लगता है कि आने वाले दिनों में स्थिति ज्यादा खराब हो सकती है। इसके लिए लोगों को चाहिए कि मास्क का इस्तेमाल और दो गज की दूरी के साथ कोरोना गाइड लाइन का गंभीरता से पालन करें।

-
चौबीस घंटे के दौरान जिले में पांच नए संक्रमित मिले हैं। सैदपुर की महिला की जांच चंदौसी रेलवे स्टेशन पर हुई थी। महिला मुंबई से लौटी थी। शहर में भी दो संक्रमित मिले हैं। एहतियात बरती जा रही है। जिले में सक्रिय संक्रमितों की संख्या छह हो गई है। सभी संक्रमितों को क्वारंटीन किया गया है। आने वाले दिनों में संक्रमण बढ़ सकता है। ऐसे में लोगों को चाहिए कि गंभीरता के साथ कोरोना गाइड लाइन का पालन करें।
- डॉ. अनिल शर्मा, एसीएमओ/नोडल अधिकारी, संक्रामक रोग नियंत्रण सेल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed