{"_id":"61d1ebd3cc25033c521aba94","slug":"health-badaun-news-bly471205029","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 से 18 वर्ष के किशोर-किशोरियों को आज से लगाया जाएगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 से 18 वर्ष के किशोर-किशोरियों को आज से लगाया जाएगा टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। जिले में 15 से 18 वर्ष तक के किशोरों को कोरोना टीका लगाने का अभियान सोमवार से शुरू होगा। इसके लिए जिले में 175 कॉलेजों में कोरोना टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। रविवार को अवकाश के दिन भी केंद्रों पर टीकाकरण की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। सोमवार सुबह नौ बजे से टीकाकरण शुरू हो जाएगा। बच्चे आधार कार्ड लेकर आसपास के किसी भी विद्यालय में बने केंद्र पर टीका लगवा सकते हैं।
यहां बता दें कि इन टीकाकरण केंद्रों के अतिरिक्त भी 175 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर नियमित टीकाकरण होता रहेगा।
जिले में तीन से 15 जनवरी के बीच 2.19 लाख किशोर-किशोरियों को पहला टीका लगाया जाएगा। सोमवार से शुरू हो रहे अभियान के लिए 175 कॉलजों में टीकाकरण केंद्र बनाने का काम पूरा कर लिया गया है। 15 से 18 आयु वर्ग के किशोर-किशोरियों के टीकाकरण के लिए स्टाफ के प्रशिक्षण का काम पहले ही पूरा किया जा चुका है। टीकाकरण केंद्रों पर रेस्ट रूम भी बनाया जाएगा। हालांकि, टीकाकरण की रफ्तार धीमी रह सकती है। दरअसल, इसको लेकर गाइड लाइन में कुछ तब्दीली की गई है। अब तक आधार कार्ड देखने के बाद टीका लगाया जाता था, लेकिन जिन किशोर और किशोरियों को टीका लगाया जाएगा उनके डाटा के साथ फोटो भी पोर्टल पर तुरंत ही अपलोड किए जाएंगे। किशोर और किशोरियों को को-वैक्सीन की डोज दी जाएगी।
किशोर और किशोरियों को टीकाकरण के दौरान नियमित टीकाकरण पर भी ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा। नियमित टीकाकरण के लिए भी जिले में 175 केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा। प्रतिदिन 20 हजार किशोर और किशोरियों को टीका लगाने का लक्ष्य तय किया गया है।
विज्ञापन
-
जिले में 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के किशोर और किशोरियों को सोमवार से टीका लगाया जाएगा। इसके लिए 175 कॉलेजों में टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। तीन से 15 जनवरी के बीच 2.19 लाख टीके लगाए जाएंगे। इसके 27 दिन बाद दूसरा टीका लगाया जाएगा। - डॉ. मोहम्मद असलम, एसीएमओ/नोडल अधिकारी टीकाकरण