{"_id":"614a2d048ebc3e83b5414f07","slug":"health-badaun-news-bly46041185","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलेरिया के 24 नए रोगी मिले, तीन में फैल्सीपेरम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलेरिया के 24 नए रोगी मिले, तीन में फैल्सीपेरम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। जिले में मलेरिया प्रभावित चार ब्लॉक के गांवों में मलेरिया के रोगी लगातार मिल रहे हैं। इसके साथ ही काफी संख्या में गांवों में वायरल फीवर का प्रकोप है। मंगलवार को भी 22 स्थानों पर हेल्थ कैंप लगाकर बुखार पीड़ितों की जांच की गई। इसमें मलेरिया के 24 रोगी मिले। इनमें तीन रोगियों को फैल्सीपेरम की पुष्टि हुई है।
मलेरिया विभाग की 39 टीमों ने शहर समेत जिले में अलग-अलग स्थानों पर मच्छरों का लार्वा तलाश कर उसे नष्ट किया। इस दौरान 18 स्थानों पर मच्छरों का लार्वा पाया गया। सालारपुर और जगत ब्लॉक के गांवों में मलेरिया और वायरल फीवर के साथ फैल्सीपेरम के काफी संख्या में रोगी मिल रहे हैं। मंगलवार को 12 ऐसे बुखार पीड़ितों की भी जांच की गई जिनमें डेंगू जैसे लक्षण थे। किसी की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं पाई गई। मलेरिया विभाग गांवों के साथ शहरी इलाकों में भी डीडीटी घोल और मच्छरनाशक दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है।
सीएमओ डॉ. विक्रम सिंह पुंडीर का कहना है कि मलेरिया के छिटपुट रोगी सामने आ रहे हैं। अब तक मलेरिया या बुखार से किसी से मौत नहीं हुई है। डेंगू का कोई रोगी नहीं मिला है। संवाद