फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Health

ऑटोमेटिक चेंजओवर पहुंचा, जल्द शुरू होगा ऑक्सीजन प्लांट

Thu, 16 Sep 2021 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Health
पैनल के काम का जायजा लेते सीएमएस। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। जिला अस्पताल का ऑक्सीजन प्लांट जल्द शुरू हो जाएगा। इसके लिए ऑक्सीजन प्लांट से पाइप लाइन डालने के साथ ही ऑटोमेटिक चेंजओवर लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। दूसरा चेंजओवर बृहस्पतिवार को आगरा से पहुंच जाएगा। सीएमएस डॉ. विजय बहादुर राम ने बुधवार को ऑक्सीजन प्लांट के साथ ही जिला अस्पताल में बनाए जा रहे बिजली उपकेंद्र का भी जायजा लिया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में एक हजार लीटर प्रति मिनट उत्पादन क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट लगाया जा रहा है। ऑक्सीजन प्लांट का काम लगभग पूरा हो गया है। यहां पाइप लाइन का काम किया जा रहा है। इसके अलावा ऑटोमेटिक चेंजओवर भी लगाया जा रहा है। एक चेंजओवर बुधवार को बदायूं पहुंच गया। आगरा से एक अन्य वेंजओवर भी बृहस्पतिवार को पहुंच जाएगा। ऑक्सीजन प्लांट चालू होने के बाद अस्पतालों के बेडों पर पाइप लाइन से ऑक्सीजन की सप्लाई मिलेगी। इधर, जिला अस्पताल में बिजली उपकेंद्र का काम भी लगभग अंतिम चरण में है। बुधवार को यहां पैनल लगाने के साथ लाइन डालने का काम भी पूरा कर लिया गया। सीएमएस डॉ. विजय बहादुर राम ने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट और बिजली सब स्टेशन का काम जल्द पूरा कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed