{"_id":"611c0e4d8ebc3e43111dfae5","slug":"health-badaun-news-bly456687070","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहसवान के निजी अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहसवान के निजी अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत
विज्ञापन
जच्चा बच्चा की मौत के बाद निजी अस्पताल के बाहर बैठे परिवार वाले। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहसवान (बदायूं)। कस्बे के एक निजी अस्पताल में मंगलवार रात जच्चा बच्चा की मौत हो गई। इस पर परिवार वालों ने हंगामा किया। डॉक्टर के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव हरदत्तपुर निवासी अजयपाल ने सोमवार को गर्भवती पत्नी नीता को कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। आरोप है कि डॉक्टर ने उसका अल्ट्रासाउंड किया और जांचें की। उन्हें बताया कि उनकी पत्नी ठीक है। कोई परेशानी नहीं होगी। डॉक्टर ने यह कहते हुए उनसे दस हजार रुपये जमा करा लिए। रात तीन बजे नीता की डिलीवरी हुई। उसके बाद मरा हुआ बच्चा पैदा हुआ।
मंगलवार शाम तक उनसे 80 हजार रुपये जमा कराए गए। आरोप है कि शाम करीब पांच बजे उनकी पत्नी को एक इंजेक्शन लगाया गया। इससे उसकी हालत और बिगड़ गई। उनकी पत्नी तड़पने लगी। उन्होंने भागकर डॉक्टर को ये बात बताई। इस पर डॉक्टर ने आकर उनकी पत्नी को देखा। ये भी बताया कि घबराने की बात नहीं है। उसकी पत्नी बिल्कुल ठीक है। इसके कुछ देर बाद नीता की मौत हो गई। इसके बाद परिवार वालों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। अजयपाल ने डॉक्टर पर अपनी पत्नी और बच्चे की हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
-
नगर के प्राइवेट अस्पताल में महिला व बच्चे की मौत का कोई मामला हमारे संज्ञान में नहीं है। ऐसा हुआ है तो तहरीर में लगाए आरोपों की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
- प्रेम कुमार थापा, सीओ सहसवान