फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Health

बदायूं में प्रस्तावित राज्य सरकार का ऑक्सीजन प्लांट आगरा शिफ्ट

Tue, 29 Jun 2021 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
Health
बदायूं। कोरोना काल में राजकीय मेडिकल कॉलेज ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहा था। तब यहां तीन ऑक्सीजन प्लांट स्वीकृत किए गए। इनमें से एक डीआरडीओ, दूसरा राज्य सरकार का और तीसरा सहसवान के सपा विधायक ओमकार सिंह की विधायक निधि से लगा था। राज्य सरकार की ओर से बन रहा ऑक्सीजन प्लांट अचानक आगरा शिफ्ट कर दिया है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण बढ़ने पर राजकीय मेडिकल कॉलेज को एल-2 श्रेणी का अस्पताल बना दिया गया था। कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान मेडिकल कॉलेज में भर्ती संक्रमितों के लिए ऑक्सीजन की आवश्यकता हो रही थी। उस वक्त बरेली की एक फर्म ऑक्सीजन दे रही थी, लेकिन बाद में उसने भी ऑक्सीजन देने से मना दिया था। तब जिला प्रशासन ने दूसरे जिलों से संपर्क कर ऑक्सीजन मंगाना शुरू किया।
विज्ञापन

ऑक्सीजन की जरूरत को देखते हुए जिला प्रशासन ने शासन से एक ऑक्सीजन प्लांट लगाने की स्वीकृति मांगी थी, जिसके लिए शासन की ओर से स्वीकृति दे दी गई। इसके अलावा से सपा के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में एक ऑक्सीजन प्लांट लगाने की अनुमति मांगी। इसके लिए भी शासन से स्वीकृति मिल गई। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद तीन ऑक्सीजन प्लांट बनाने का काम शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें एक ऑक्सीजन प्लांट तैयार भी हो गया है, जबकि दो प्लांट बनाने का काम जारी है। इसके लिए सिविल वर्क और प्लेटफार्म बनाने का काम किया गया था। इस बीच राज्य सरकार ने राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए दिया हुआ ऑक्सीजन प्लांट वापस लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज आगरा दे दिया। अब यहां पर दो ही ऑक्सीजन प्लांट बचे हैं।
सपा विधायक की निधि से बनकर तैयार हुआ प्लांट, होगा शुभारंभ
बदायूं। कोरोना काल के दौरान जिलेवासियों को ऑक्सीजन की कमी खल रही थी। इसे देखते पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन प्लांट लगवाने की अनुमति मांगी, जो दे दी गई। उन्होंने सहसवान विधायक ओमकार सिंह की निधि से ऑक्सीजन प्लांट के लिए धनराशि कॉलेज को मुहैया कराई। वह प्लांट अब पूरा हो गया है। अब केवल उद्घाटन की औपचारिकता ही बची है। यहां से ऑक्सीजन सप्लाई शुरू हो जाएगी। उद्घाटन पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव के हातों कराने की बात बताई जा रही है।

राजकीय मेडिकल कॉलेज में तीन ऑक्सीजन प्लांट बनाए जा रहे हैं। इसमें एक राज्य सरकार, डीआरडीओ व जनप्रतिनिधि के माध्यम से बनाया जा रहा है। इनमें जनप्रतिनिधि के माध्यम से जो प्लांट बन रहा था वह पूरी तरह से तैयार हो गया है। उन जनप्रतिनिधि की इच्छा के मुताबिक शुभारंभ कराया जाएगा। राज्य सरकार की ओर से बनाने वाला ऑक्सीजन प्लांट आगरा शिफ्ट कर दिया गया है। - डॉ. धर्मेंद्र गुप्ता, प्राचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed