{"_id":"5f6642598ebc3ef4753ae1fd","slug":"health-badaun-news-bly4204135135","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से दो लोगों की मौत, निजी डॉक्टर से करा रहे थे इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से दो लोगों की मौत, निजी डॉक्टर से करा रहे थे इलाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसौली। तहसील क्षेत्र में बुखार से लगातार मौतें हो रही हैं, मगर स्वास्थ्य विभाग बुखार से मौतों की बात मानने को तैयार नहीं है। सैदपुर कस्बा और अख्तरा गांव में दो दिन में बुखार से दो लोगों की मौत हो गई। यह दोनों लोग निजी डॉक्टर के यहां इलाज करा रहे थे।
कस्बे के मोहल्ला कुरैशियन के 45 वर्षीय शकील कुरैशी पुत्र अब्दुल मजीद को कई दिन से बुखार आ रहा था। परिवार वाले निजी डॉक्टर से इलाज करा रहे थे। शुक्रवार रात शकील की मौत हो गई। वहीं अख्तरा गांव में 60 वर्षीय साबिर पुत्र बल्लन ने भी शनिवार को बुखार के चलते दम तोड़ दिया।
बता दें कि बिसौली तहसील के उपनगर सैदपुर में 10 सितंबर को अब्दुल हसन की 18 वर्षीय बेटी न्याजबीन और संग्रामपुर में 45 वर्षीय शाहजहां पत्नी सिब्ते की बुखार से मौत हो गई थी। न्याजबीन को निजी लैब ने डेंगू की पुष्टि की थी। सैदपुर में अब भी बुखार का प्रकोप बना हुआ है।
विज्ञापन
कई अन्य गांवों में भी बुखार से काफी संख्या में लोग पीड़ित हैं। तमाम लोग निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। बुखार से मौतों के संबंध में बात करने पर संक्रामक रोग नियंत्रण सेल प्रभारी डॉ. कौशल गुप्ता ने बताया कि इस तरह का कोई मामला उनकी जानकारी में नहीं है। जहां भी बुखार का प्रभाव है वहां कैंप लगाए जा रहे हैं।