{"_id":"5d9795628ebc3e93c202c1bd","slug":"health-badaun-news-bly378789899","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोलाछाप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के नाम पर बड़ा ‘खेल’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोलाछाप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के नाम पर बड़ा ‘खेल’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दातागंज। स्वास्थ्य विभाग इन दिनों झोलाछाप के खिलाफ धड़ाधड़ रिपोर्ट दर्ज करा रहा है। ऐसे में जिले भर मे हो रही कार्रवाई में भी खेल सामने आ रहा है। सीएमओ ऑफिस से झोलाछाप नियंत्रण सेल ही रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए फर्जी नामों की सूची दे रहा है। हाल ही में अलापुर थाने में एमओआईसी समेत सात वैध डॉक्टरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद ही यह खेल सामने आ गया था।
हाल ही के दिनों में सीएमओ की ओर से मूसाझाग थाने में 69, फैजगंज बेहटा में 31, अलापुर में 10 झोलाछाप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। अन्य थानों में भी दर्जनों रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी हैं। अब जांच में चौंकाने वाली बातें सामने आ रही हैं। कहीं झोलाछाप के नाम पर मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ तो कहीं वैध डॉक्टरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है, जबकि असली झोलाछाप बिना किसी रोक-टोक के लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं। म्याऊं के एमओआईसी डॉ. भुवनेश कुमार ने खुद स्वीकार किया है कि क्षेत्र में 50 से ज्यादा झोलाछाप सक्रिय हैं। हालांकि, नाम बताने से उन्होंने इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि सूची बना ली गई है। इधर, सीएमओ डॉ. मंजीत सिंह का कहना है कि सभी एमओआईसी को झोलाछाप के खिलाफ कार्रवाई की छूट दी गई है। कुछ जगह से शिकायत मिल रही हैं। जांच कराई जा रही है। अगर कहीं पर गलतियां हुई हैं तो सुधार किया जाएगा।