{"_id":"6388de5cecebbf6ef976ebc5","slug":"health-atm-service-started-again-after-being-stalled-for-a-day-badaun-news-bly50556648","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: एक दिन ठप रहने के बाद फिर शुरू हुई हेल्थ एटीएम सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: एक दिन ठप रहने के बाद फिर शुरू हुई हेल्थ एटीएम सेवा
विज्ञापन
स्वास्थ्य जांच कराता एक युवक।
मंगलवार को किया गया था हेल्थ एटीएम का लोकार्पण
बदायूं। एक दिन ठप रहने के बाद जिला अस्पताल में हेल्थ एटीएम सेवा बृहस्पतिवार को फिर से शुरू हो गई। यहां बता दें कि मंगलवार को नगर विधायक महेश गुप्ता ने सीएमओ डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय और सीएमएस डॉ. विजय बहादुर राम के साथ जिला अस्पताल में हेल्थ एटीएम सेवा का लोकार्पण किया था।
लोकार्पण के पहले दिन तो अस्पताल आने वाले मरीजों की हेल्थ एटीएम से जांच की गई, लेकिन दूसरे दिन बुधवार को हेल्थ एटीएम सेवा ठप हो गई। हालांकि, हेल्थ एटीएम में कोई खराबी नहीं आई थी। स्टाफ की कमी के कारण सेवा ठप रही। अमर उजाला ने हेल्थ एटीएम सेवा ठप होने संबंधी समाचार को प्रमुखता के साथ बृहस्पतिवार के अंक में प्रकाशित किया।
इसके बाद बृहस्पतिवार को सीएमएस डॉ. विजय बहादुर राम ने हेल्थ एटीएम सेवा सुचारू रखने के लिए यहां एक टेक्नीशियन की ड्यूटी लगा दी। बृहस्पतिवार को ओपीडी के समय हेल्थ एटीएम सेवा सुचारू रही। इस दौरान 25 से ज्यादा लोगों की बृहस्पतिवार को हेल्थ एटीएम के जरिये स्वास्थ्य जांच भी की गई।
विज्ञापन
सीएमएस डॉ. विजय बहादुर राम ने बताया कि बुधवार को भी सेवा चालू रही थी, लेकिन कुछ समय के लिए स्टाफ की कमी के कारण दिक्कत रही। अब हेल्थ एटीएम सेवा पूरी तरह से सुचारू रहेगी।