फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Head constable dies of brain hemorrhage in Budaun

Budaun News: ब्रेन हेमरेज से हेड कांस्टेबल की मौत, एसएसपी समेत तमाम अफसरों ने दी श्रद्धांजलि

Sat, 12 Oct 2024 10:57 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 12 Oct 2024 10:57 AM IST
सार

बदायूं के फैजगंज बेहटा थाने की चौकी आसफपुर पर तैनात भोजराज शर्मा की शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद ब्रेन हेमरेज से उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Head constable dies of brain hemorrhage in Budaun
हेड कांस्टेबल भोजराज शर्मा

विस्तार

बदायूं की आसफपुर चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल की ब्रेन हेमरेज से शुक्रवार रात मौत हो गई। शनिवार को एसएसपी समेत तमाम पुलिस अफसरों ने पुलिस लाइन में उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद परिजन उनका शव मुरादाबाद ले गए।  

विज्ञापन


मुरादाबाद के मूल निवासी हेड कांस्टेबल भोजराज शर्मा फैजगंज बेहटा थाने की चौकी आसफपुर पर करीब दो साल से तैनात थे। इससे पहले वह वजीरगंज थाने में रहे। उन्होंने अपने सरल स्वभाव से लोगों के दिलों में जगह बना ली। वह हर किसी के बहुत ही नजदीक हो जाते थे। शुक्रवार को उनकी ब्रेन हेमरेज से मौत हो गई। 
विज्ञापन


उनकी मौत से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार को हेड कांस्टेबल का शव पुलिस लाइन ग्राउंड में लाया गया। पुलिस लाइन में एसएसपी डॉ ब्रजेश कुमार सिंह, एसपी देहर केके सरोज, सीओ सिटी संजीव कुमार सिंह समेत तमाम अधिकारियों व कर्मचारियों ने श्रद्धांजलि दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed