{"_id":"68506b3ad3bf2aac8d0d3644","slug":"he-threw-me-out-of-the-house-after-saying-triple-talaq-he-said-i-will-marry-you-only-if-you-go-through-halala-badaun-news-c-123-1-bdn1010-141233-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: तीन तलाक बोलकर घर से निकाला... बोला- हलाला से गुजरो तो करूंगा निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: तीन तलाक बोलकर घर से निकाला... बोला- हलाला से गुजरो तो करूंगा निकाह
विज्ञापन
कादरचौक (बदायूं)। गांव बेहटा डंबर नगर में रविवार रात ससुरालियों ने दहेज के लिए विवाहिता के साथ मारपीट की। आरोप है कि शौहर ने तीन बार तलाक बोलकर उसे घर से निकाल दिया। बोला, हलाला से गुजरो तो करुंगा निकाह। परेशान पीड़िता देर रात थाने पहुंची। उसकी तहरीर पर पुलिस ने पति समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव बेहटा डंबर नगर की खुशनूर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका निकाह सात साल पूर्व शाहनवाज के साथ हुआ था। परिजनों ने निकाह में करीब 12 लाख रुपये खर्च किए थे। इसके बाद भी ससुराली खुश नहीं हुए। आरोप है कि पति, सास मुसिन, देवर शाह नबी, साजिम, ननद सवाना, जेठानी रेशमा आए दिन दहेज के लिए गाली गलौज करते थे। 15 जून की रात करीब 10 बजे उसके ससुरालियों ने मारपीट की। उसके बाद पति ने सभी के सामने उसे तीन तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। बोला, हलाला से गुजरो तो निकाह करुंगा। वह रविवार रात ही रोती बिलखती थाने पहुंची। पुलिस को आपबीती बताई। पुलिस ने देर रात ही पति समेत छह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व मुस्लिम महिला विवाह पर अधिकारों की सुरक्षा की धारा के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
वह गर्भवती है और चार बेटियों की परवरिश की जिम्मेदारी
पीड़िता का कहना है कि वह गर्भवती है। उसकी चार मासूम बेटियां है। चार बेटियां होने पर उसे ससुराल पक्ष के लोग ताने देते थे। पति अक्सर मारपीट करता है। कादरचौक इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।