{"_id":"6a5d1230752e60e89d001085","slug":"he-had-been-running-a-shop-in-the-village-for-two-years-the-teenage-girl-had-gone-there-to-buy-goods-for-the-first-time-badaun-news-c-123-1-bdn1038-168858-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दो साल से गांव में चला रहा था दुकान, पहली बार सामान लेने पहुंची थी किशोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दो साल से गांव में चला रहा था दुकान, पहली बार सामान लेने पहुंची थी किशोरी
विज्ञापन
बदायूं। वजीरगंज क्षेत्र के एक मोहल्ला में शनिवार को नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी परवेज की पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तारी के बाद कई अन्य लड़कियों से भी अभद्रता करने की बातें सामने आई हैं। शिकायत नहीं होने पर वह बचता रहा था। आरोपी के खिलाफ पहले ही कार्रवाई हो गई होती तो शायद इतनी बड़ी वारदात नहीं होती।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी पिछले करीब दो वर्षों से गांव में दुकान चला रहा था। उसकी दुकान गांव के मुख्य रास्ते पर होने के कारण आसपास के लोग अक्सर वहीं से सामान खरीदते थे। पीड़िता का घर दुकान से लगभग 200 मीटर की दूरी पर है। बच्ची घटना वाले दिन पहली बार ही आरोपी परवेज की दुकान पर सामान लेने पहुंची थी। इसी दौरान आरोपी ने उससे दुष्कर्म किया।
मोहल्ले के लोगों ने बताया कि आरोपी परवेज पहले भी कई अन्य लड़कियों के साथ अभद्र हरकतें कर चुका था। सामाजिक बदनामी और आपसी समझौते के कारण किसी भी मामले की शिकायत पुलिस तक नहीं पहुंची, जिससे आरोपी के हौसले बढ़ते गए। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 घंटे बाद ही आंवला-कुंवरगांव चौराहे के पास आरोपी की घेराबंदी कर मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। न्यायालय की ओर से आरोपी परवेज का रिमांड भी मिल गया है।
परिजनों की शिकायत पर थाने में केस दर्ज कर कार्रवाई करते हुए आरोपी परवेज को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था। न्यायालय की ओर से आरोपी को रिमांड पर ले लिया गया है। - अंशुमन श्रीवास्तव, सीओ बिसौली