{"_id":"694c459218fa04a73402f555","slug":"he-brought-another-woman-home-and-demanded-50000-rupees-from-his-wife-then-kicked-her-out-of-the-house-badaun-news-c-123-1-sbly1035-153488-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दूसरी महिला को घर लाकर पत्नी से मांगे 50 हजार, घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दूसरी महिला को घर लाकर पत्नी से मांगे 50 हजार, घर से निकाला
विज्ञापन
उझानी। विवाहिता को पहले दहेज के लिए, फिर दूसरी महिला को घर लाकर पति समेत परिवार के लोगों ने प्रताड़ित किया। आरोप है कि 50 हजार रुपये और बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया।
कछला के वार्ड नंबर- एक निवासी रेनू ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी भाय सिंह से हुई थी। शादी में उनके पिता ने करीब तीन लाख रुपये खर्च किए। बावजूद इसके पति समेत परिवार के लोग दिए दहेज से संतुष्ट नहीं दिखे। दहेज में बाइक और 50 हजार रुपये लाकर देने के लिए परेशान करने लगे। रेनू के मायके पक्ष के लोगों और रिश्तेदारों ने भाय सिंह समेत परिवार के अन्य लोगों को समझाया, लेकिन वे नहीं माने। आरोप है कि उसके साथ कई बार मारपीट भी की गई।
आरोप है कि चार माह पहले भाय सिंह घर लौटा तो उसके साथ मीना नामक महिला थी। रेनू से कहा गया कि अब तुझे इसी के साथ रहना है। विरोध करने पर रेनू को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पति समेत परिवार के लोगों ने उसके गहने भी हड़प लिए। पुलिस ने रेनू की शिकायत पर पति भाय सिंह, ससुर नेत्रपाल, सास धनदेवी, विवाहिता ननद में पूजा, जीतू और भाय सिंह की महिला मीना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।