{"_id":"689375f0242d2d805e20006f68249eb9","slug":"having-peace-marches-to-try-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलूस निकाल शांति भंग करने की हो रही कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलूस निकाल शांति भंग करने की हो रही कोशिश
बदायूं।
Updated Thu, 24 Dec 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव पड़ौलिया के तमाम बाशिंदे अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारियों के साथ एडीएम (प्रशासन) से मिले। ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में अराजक तत्व एक जुलूस निकालकर शांतिभंग करना चाहते हैं। कहा कि इसकी कोशिश सोमवार की रात को मंदिर में रखी देव प्रतिमाओं को तोड़कर की जा चुकी है।
ग्रामीणों ने कहा कि वे सभी गांव में शांति एवं भाईचारे से रहना चाहते हैं, लेकिन कुछ लोग जुलूस निकालकर गांव की शांति और भाईचारे को छोड़कर झगड़ा करना चाहते हैं। कहा कि जुलूस निकालने का विरोध करने के बाद भी नहीं मान रहे और सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना करने पर तुले हुए हैं। ग्रामीणों ने मांग करते हुए कहा कि एसओ कुंवरगांव को आदेश देकर जुलूस निकालने पर रोक लगाई जाए। शिकायत करने वालों में मुकेश सिंह पटेल, नेकाशी, नीरज कुमार, महताब सिंह, गोविंद, देशराज, रक्षपाल, गुड्डू, बुद्धपाल, सूरज, अजय, जोगेंद्र पाल आदि मौजूद रहे।
-----
भारत स्वाभिमान न्यास के जिला प्रभारी सतेंद्र यादव ने पड़ौलिया के ग्रामीणों साथ जाकर मूर्ति तोडने का विरोध किया। साथ मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग एडीएम प्रशासन से की। इस दौरान जिलाध्यक्ष दिलीप गुप्ता, मुनेंद्र राठौर, तापस सक्सेना, पशुपतिनाथ, रजनीकांत सक्सेना आदि मौजूद रहे।