{"_id":"695bfe483a051de79f0e649d","slug":"having-mastered-sewing-skills-20-women-from-the-group-will-start-their-own-business-badaun-news-c-123-1-sbly1018-154254-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सिलाई में पारंगत होकर समूह की 20 महिलाएं शुरू करेंगी कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सिलाई में पारंगत होकर समूह की 20 महिलाएं शुरू करेंगी कारोबार
विज्ञापन
बदायूं। स्वरोजगार उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से एनआरएलएम विभाग की तरफ से समूह की महिलाओं को जनवरी के पहले सप्ताह से सिलाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत कारोबार शुरू करने के लिए पांच लाख रुपये तक ब्याज मुक्त ऋण भी उपलब्ध कराया जाएगा। पहले बैच में 20 महिलाओं का चयन किया गया है।
राष्ट्रीय आजीविका मिशन की तरफ से समूह की महिलाओं को आरसेटी (ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान) से उनके कौशल के अनुसार प्रशिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। अब तक जिले में संचालित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्व रोजगार के लिए लगातार प्रेरित किया जाता रहा है। इनमें कई महिलाएं खुद का कारोबार शुरू कर आमदनी कर रही हैं। साथ ही अन्य महिलाओं को भी रोजगार उपलब्ध करा रहीं हैं।
जिला मिशन प्रबंधक उवैस ने बताया कि जनवरी के पहले सप्ताह से प्रशिक्षण शुरू होना है। इसमें पहले बैच में 20 महिलाओं को चयनित किया गया है, जबकि अगले बैच के लिए अन्य समूह की महिलाओं से आवेदन मांगे गए हैं। प्रशिक्षक ने बताया कि इसमें इन्हें बच्चों की ड्रेस, महिलाओं से संबंधित कपड़ों को सिलने के अलावा अन्य जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद महिलाएं समूह की अन्य महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने का कार्य करेंगी।
विज्ञापन
समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शासन से चलाई जा रही योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित किया जा रहा है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद इन्हें रोजगार शुरू करने के लिए ब्याज मुक्त ऋण भी उपलब्ध कराया जाएगा। - अखिलेश चौबे, उपायुक्त, एनआरएलएम