{"_id":"618a7b622d88c721a20c4266","slug":"hartaal-badaun-news-bly4655272145","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल खत्म होने के बाद भी शहर में कूड़ा ही कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल खत्म होने के बाद भी शहर में कूड़ा ही कूड़ा
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला जवाहरपुरी में रोजा के पास गंदगी के ढेर। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म होने के बाद भी शहर के तमाम इलाकों में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। सफाई कर्मचारी शहर के कई मोहल्लों में पहुंच ही नहीं रहे। प्रमुख इलाकों में दिवाली खत्म होने के बाद भी कूड़े के ढेर लगे होने के कारण लोगों में गुस्सा है। मंगलवार को शहर के कुछ इलाकों में कर्मचारी तो पहुंचे, लेकिन काम नहीं हुआ।
दिवाली से कई दिन पहले नगर पालिका के संविदा कर्मचारियों ने कुछ मांगों को लेकर हड़ताल शुरू कर दी थी। सफाई कर्मचारियों और नगर पालिका प्रशासन के बीच तकरार के बीच दोनों पक्ष अड़े रहे, इस बीच दिवाली और भैयादूज भी कूड़े के ढेरों के बीच मनाई गई।
नगर विकास राज्यमंत्री महेश गुप्ता ने सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर डीएम दीपा रंजन से भी बात की। डीएम ने सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म कराने की जिम्मेदारी एसडीएम सदर को दी, इसके बाद प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई करते हुए एसडीएम सदर से नगर पालिका के प्रभारी ईओ का चार्ज हटाते हुए सिटी मजिस्ट्रेट को प्रभारी ईओ की जिम्मेदारी दी गई, मगर हड़ताल खत्म नहीं हो सकी।
विज्ञापन
दीपोत्सव का समापन होने के बाद अचानक हड़ताल तो खत्म हुई, लेकिन इसके बाद भी अब तक शहर में सफाई चालू नहीं हो सकी है। शहर के तमाम इलाकों में सफाई कर्मचारी मंगलवार को भी नहीं पहुंचे। इससे लोगों में नगर पालिका के साथ प्रशासन को लेकर भी गुस्सा नजर आया। संवाद