{"_id":"57f509d84f1c1b9b0626fd8d","slug":"haria-chacha-will-purchase-paddy-online-information","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘हरिया चाचा’ लेंगे धान खरीद की ऑनलाइन जानकारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘हरिया चाचा’ लेंगे धान खरीद की ऑनलाइन जानकारी
बदायूं, ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इस बार ऑनलाइन फीड किया जाएगा धान खरीद का डेटा
धान खरीद की धनराशि बैंक खातों में भेजने की होगी सूचना
जिले में औपचारिक रूप से एक अक्तूबर से शुरू शुरू हुई धान खरीद की डेटा ऑनलाइन फीड किया जाएगा। इससे किसानों को घर बैठे की ऑनलाइन धान खरीद के बारे में पता चल सकेगा। इस सत्र में धान खरीद के लिए जिले में विभिन्न खरीद कंपनियों के 29 खरीद केंद्र खोले गए हैं, जिन पर होने वाली धान खरीद का डेटा ऑनलाइन किया जाएगा। इससे किसानों को घर बैठे ही मोबाइल पर इंटरनेट के जरिए धान खरीद की पूरी जानकारी हो जाएगी।
जिले में इस बार धान खरीद का लक्ष्य दोगुना कर दिया गया है। बीते वर्ष जहां पांच लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य था, जो बढ़कर 10 लाख क्विंटल हो गया है। इस बार सामान्य धान 1470 रुपये प्रति क्विंटल ओर ए-ग्रेड का धान 1510 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा जाएगा। इसमें पारदर्शिता लाने के लिए विभाग ने सभी केंद्रों पर एक-एक लैपटॉप दिया जाएगा, जहां कंप्यूटर ऑपरेटर बैठाकर रोजाना धान खरीद का डेटा ऑनलाइन किया जाएगा। इसमें मास्टर डेटा में क्रय केंद्रवार धान खरीद का डेटा रोजाना अपडेट किया जाएगा। इससे केंद्रों पर बैठने वाले अधिकारी कर्मचारी किसानों को किसी भी तरह से गुमराह नहीं कर पाएंगे। यही नहीं, धान खरीद केंद्रों पर धान की बिक्री करने वाले किसानों के बैंक खाते में धनराशि भेजी गई या नहीं। इस बारे में भी किसानों को जानकारी हो सकेगी। जिला खाद्य विपणन अधिकारी संतोष यादव ने विभाग के छह केंद्रों के लिए लैपटॉप दिलाए जाने की मांग की थी, तो उन्हें जल्द ही लैपटॉप वितरित कर दिए जाएंगे।
-------
इन विभागों को दिए खरीद केंद्र
-------------------------
विभाग खरीद केंद्र
1. विपणन विभाग 06
2. पीसीएफ 09
3. यूपीएसएस 05
4. यूपी एग्रो 03
5. एसएफसी 02
6. नेकॉफ 02
7. एफसीआई 02
कुल केंद्र 29
----------
जिले में धान खरीद के 29 क्रय केंद्रों पर 10 लाख क्विंटल धान खरीदने का लक्ष्य मिला है। इस बार सारा डेटा ऑनलाइन किया जाएगा। इसके लिए सभी केंद्रों के प्रभारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं। इससे धान खरीद समय और त्रुटि रहित तरीके से की जाएगी।
विज्ञापन
हवलदार यादव, एडीएम वित्त एवं राजस्व